केंद्र सरकार LPG (रसोई गैस) पर अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी (subsidy) पर विचार कर रही है। इसका इस्तेमाल एलपीजी की रिटेल कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए होगा। CNBC TV-18 ने सूत्रों के हवाले से 12 सितंबर को यह खबर दी है।
केंद्र सरकार LPG (रसोई गैस) पर अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी (subsidy) पर विचार कर रही है। इसका इस्तेमाल एलपीजी की रिटेल कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए होगा। CNBC TV-18 ने सूत्रों के हवाले से 12 सितंबर को यह खबर दी है।
इस खबर के मुताबिक, अतिरिक्त सब्सिडी केंद्र की उज्ज्वला स्कीम के लिए पहले से बजट में आवंटित सब्सिडी के अतिरिक्त होगी। मामले से जुड़े सूत्र ने बताया है कि अतिरिक्त सब्सिडी करीब 25000-30,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह सब्सिडी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : MC Exclusive: DLF नोएडा में दूसरे डेटा सेंटर पर काम शुरू करेगी, करीब 135 करोड़ रुपये का निवेश होगा
अनुमानित अमाउंट फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के बजट अनुमान में आवंटित 5,812 करोड़ रुपये के एलपीजी सब्सिडी से ज्यादा होगा। सरकारी फ्यूल कंपनियों ने हाल में 19.2 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 91.50 रुपये घटा दी थी। इसके बाद इसकी कीमत दिल्ली में 1,976 रुपये से घटकर 1,885 रुपये पर आ गई है।
#Sources Say: #Government may give additional #subsidy for #LPG over & above #Ujjwala budget Here's more pic.twitter.com/7kbGg5yxWL
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) September 12, 2022
14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही है। पिछले एक साल में इसका प्राइस 244 फीसदी बढ़ चुका है। अंतिम बार जुलाई में इसकी कीमत 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी। अभी नॉन-सब्सिडाइज्ड एलपीजी (उज्ज्वला को छोड़कर) के 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,053 रुपये है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को लिए यह कीमत 853 रुपये हैं।
कीमतों में वृद्धि की वजह वैश्विक फैक्टर्स हैं। इसमें ऑयल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव मुख्य कारण है। कोविड-19 की महामारी के बाद इकोनॉमी में रिकवरी और उसके बाद यूक्रेन पर रूस के हमलों की वजह से वैश्विक बाजार में ऑयल एंड गैस की कीमतें तेजी से चढ़ी हैं।
दिल्ली में एलपीजी की कीमत पिछले दो साल में 28 फीसदी बढ़ी है। इसके मुकाबले गैस प्राइस के इंटरनेशनल बेंचमार्क सऊदी सीपी में इस दौरान 300 फीसदी उछाल आया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।