पिछले सप्ताह दशहरे के मौके पर एक दिन छुट्टी के बावजूद शेयर बाजार (Share Market) में भारी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स की टॉप-10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप (Market Capitalisation) बीते हफ्ते सामूहिक रूप कुल 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया।
पिछले सप्ताह दशहरे के मौके पर एक दिन छुट्टी के बावजूद शेयर बाजार (Share Market) में भारी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स की टॉप-10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप (Market Capitalisation) बीते हफ्ते सामूहिक रूप कुल 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया।
बीते सप्ताह सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रहीं। बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33 फीसदी के लाभ में रहा।
आपको बता दें कि बुधवार को दशहरे पर बाजार में छुट्टी थी। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यू 37,581.61 करोड़ रुपये चढ़कर 16,46,182.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, टीसीएस के मार्केट कैप में 22,082.37 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11,21,480.95 करोड़ रुपये रहा।
इन्फोसिस (Infosys) की मार्केट हैसियत बीते हफ्ते 16,263.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,871.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का एम-कैप 13,433.27 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 6,14,589.87 करोड़ रुपये रहा।
HDFC का Mcap 6,733 करोड़ बढ़ा
एचडीएफसी (HDFC) का मार्केट कैप 6,733.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,810.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की मार्केट हैसियत 4,623.07 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,96,894.04 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का मार्केट वैल्यू 326.93 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,44,563.66 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों को भारी नुकसान
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 23,025.99 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,10,623.53 करोड़ रुपये रह गया। जबकि भारती एयरटेल (Airtel) की मार्केट हैसियत में 3,532.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,41,386.80 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट वैल्यू 624.73 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,73,316.78 करोड़ रुपये पर आ गया।
टॉप-10 कंपनियां
टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBI, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और HDFC का स्थान रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।