Get App

Mcap: टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और TCS को हुआ सबसे अधिक फायदा

पिछले सप्ताह दशहरे के मौके पर एक दिन छुट्टी के बावजूद शेयर बाजार (Share Market) में भारी बढ़त दर्ज की गई। बीते सप्ताह सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रहीं

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 3:45 PM
Mcap: टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और TCS को हुआ सबसे अधिक फायदा
Mcap: शेयर बाजार इंवेस्टर्स के लिए बीता सप्ताह फायदेमंद साबित हुआ

पिछले सप्ताह दशहरे के मौके पर एक दिन छुट्टी के बावजूद शेयर बाजार (Share Market) में भारी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स की टॉप-10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप (Market Capitalisation) बीते हफ्ते सामूहिक रूप कुल 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया।

बीते सप्ताह सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रहीं। बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33 फीसदी के लाभ में रहा।

आपको बता दें कि बुधवार को दशहरे पर बाजार में छुट्टी थी। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यू 37,581.61 करोड़ रुपये चढ़कर 16,46,182.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, टीसीएस के मार्केट कैप में 22,082.37 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11,21,480.95 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें