Get App

Maruti Suzuki हरियाणा में अपने नए प्लांट के पहले चरण में करेगी 11,000 करोड़ रुपए का निवेश

Maruti Suzuki ने सोनीपत जिले के IMT खरखोदा में 800 एकड़ जमीन के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 9:30 PM
Maruti Suzuki हरियाणा में अपने नए प्लांट के पहले चरण में करेगी 11,000 करोड़ रुपए का निवेश
मारुति सुजूकी का ये नया प्लांट हरियाणा में शुरू होने वाला है (FILE PHOTO)

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने शुक्रवार को कहा कि वो अपने नए मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के पहले चरण में 11,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी का ये नया प्लांट हरियाणा में शुरू होने वाला है।

MSI ने शेयर बाजार को नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के बारे में जानकारी दी। इसके मुताबिक, कंपनी ने सोनीपत जिले के IMT खरखोदा में 800 एकड़ जमीन के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके लिए कंपनी ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) के साथ करार किया है।

कंपनी ने बताया कि नए प्लांट का पहला चरण 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसकी प्रोडक्शन क्षमता 2.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष की होगी। नए प्लांट के निर्माण से जुड़ी प्रशासनिक मंजूरियां ली जानी अभी बाकी हैं।

MSI ने कहा कि वह प्लांट के पहले फेज पर 11,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि सोनीपत प्लांट में भविष्य में क्षमता विस्तार के लिए भी जगह होगी। फिलहाल मारुति सुजुकी के दो प्लांट हरियाणा और गुजरात में एक्टिव हैं, जिनकी कुल क्षमता करीब 5.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें