Layoff News: छंटनी का आतंक अभी तक खत्म नहीं हुआ है। ताजा कड़ी में अब मैकिंसी एंड कंपनी (McKinsey & Co.) करीब 360 एंप्लॉयीज को निकाल रही है। कंसल्टिंग कंपनी मैकिंसी ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इसके सर्विसेज की मांग सुस्त पड़ी है। इस छंटनी का असर कंपनी के दुनिया भर के एंप्लॉयीज पर पड़ेगा। इसके तहत डिजाइन, डेटा इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर डिवीजन से एंप्लॉयीज की छुट्टी की जाएगी। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्र के मुताबिक मैकिंसी में छंटनी के चलते इसके करीब 3 फीसदी एंप्लॉयीज पर असर दिखेगा जिन्हें स्पेशलिस्ट माना जाता है या जो टेक्निकल एक्सपर्ट हैं। अभी कंपनी में ऐसे करीब 12 हजार एंप्लॉयीज हैं।
