Mansi Tata: विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) की मृत्यु के बाद उनकी बेटी मानसी टाटा (Mansi Tata) को किर्लोस्कर समूह का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है। मानसी टाटा Tata परिवार की बहू हैं। उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे से हुई है। अब उनके पिता विक्राम किर्लोस्कर की नवंबर में मृत्यु के बाद उनके कारोबार की बागडोर उनकी बेटी मानसी टाटा के हाथ में आ गई है। उन्हें किर्लोस्कर ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
अब मानसी संभालेंगी पिता का कारोबार
विक्रम किर्लोस्कर की गिनती देश के बड़े कारोबारियों में थी, जिनका निधन इस साल नवंबर में हो गया है। अब उनकी मृत्यु के बाद मानसी को टाटा टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, टोयोटा मटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी मां गीतांजलि किर्लोस्कर, किर्लोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
अपने पिता के समय से देख रही हैं कारोबार
मानसी पहले से ही कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर और कार्यकारी निदेशक और सीईओ हैं। उन्होंने अमेरिका के रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है। वह एक अच्छी पेंटर भी हैं। उसने 13 साल की उम्र में अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई थी। उन्हें तैरना भी काफी पसंद है।
साल 2019 में बनी टाटा परिवार की बहू
मानसी टाटा की शादी साल 2019 में नोएल टाटा के बेटे नेविल से हुई है। दोनों परिवार काफी समय से दोस्त थे। नोएल टाटा, टाटा ग्रुप पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल TATA ग्रुप के रिटेल कारोबार ट्रेंट लिमिटेड के प्रमुख हैं। नेविल ने Trent Brands के फूड वर्टिकल के साथ काम किया। उनकी दो बहनें लिआ और माया हैं। मानसी अपने पारिवारिक किर्लोस्कर ग्रुप के कारोबार में पूरी तरह से शामिल रही हैं। वह ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। हालांकि, वह मीडिया में काम आती हैं। उन्हें लो प्रोफाइल रहने और सिंपल लाइफ के लिए जाना जाता है।