Credit Cards

MyAadhaar और mAadhaar में क्या है अंतर? कौनसा कहां होता है इस्तेमाल

MyAadhaa and mAadhaar: इस डिजिटल युग में किसी भी भारतीय के लिए अपने आधार कार्ड की जानकारी और प्राइवेसी को उजागर ना होने देना काफी जरूरी है। UIDAI ने आधार सेवाओं के लिए MAadhaar और MyAadhaar नाम के दो मुख्य प्लेटफॉर्म है। mAadhaar मोबाइल-आधारित एप्लिकेशन है। जबकि, MyAadhaar एक लॉगिन-आधारित पोर्टल है

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
MyAadhaar और mAadhaar में क्या अंतर होता है

MyAadhaar and mAadhaar: आज के समय में आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान बन चुकी है। आधार कार्ड व्यक्ति की पूरी जानकारी लिखी होती है जिसमें उसका नाम,पता,फोटो और जेंडर की जानकारी होती है। जिसको व्यक्ति कहीं पर भी अपनी पहचान के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इस डिजिटल युग में किसी भी भारतीय के लिए अपने आधार कार्ड की जानकारी और प्राइवेसी को उजागर ना होने देना काफी जरूरी है। UIDAI ने आधार सेवाओं के लिए दो मुख्य तरह के प्लेटफॉर्म देता है। जिसमें mAadhaar और MyAadhaar शामिल है।

ये दोनों प्लेटफॉर्म आधार से संबंधित कार्यों को सरल बनाने का काम करते हैं, वे अलग-अलग उपयोगकर्ता की जरूरतों को पूरा करते हैं और अनूठी कार्यक्षमताएं प्रदान करते हैं।

क्या है mAadhar और MyAadhaar


mAadhar एक मोबाइल ऐप हो जो उपयोगकर्ताओं को चलते-फिरते अपने आधार डेटा को एक्सेस और प्रबंधित करने की सुविधा देता है। वहीं दूसरी ओर MyAadhaar एक आधिकारिक वेबसाइट है जो व्यक्तियों को अपना आधार अपडेट, डाउनलोड और उसको सत्यापन करने के लिए कई ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करती है। इन दोनों प्लेटफॉर्म के बीच मुख्य अंतरों को जानकर आप अपने आवश्यकता के अनुसार अपने लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म चुनने में मदद मिल सकती है।

mAadhaar

यह UIDAI द्वारा आधार धारकों के लिए विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने मोबाइल डिवाइस पर अपने आधार डेटा तक पहुंचने और उसे प्रबंधित करने की अनुमति देता है।

क्या है इसकी विशेषताएं

  • आधार की जानकारी तक पहुंचने के लिए आधार संख्या को दिखाना होगा।
  • आधार संख्या जैसी आधार जानकारी तक पहुँच और उसे प्रदर्शित करें।
  • आधार कार्ड का डिजिटल संस्करण (QR कोड और आधार विवरण) साथ रखें।
  • OTP (वन-टाइम पासवर्ड) का उपयोग करके सुरक्षित लॉग इन करें।
  • सुरक्षा के लिए आधार संख्या को लॉक और अनलॉक करने की सुविधाएँ।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा।

MyAadhaar

एक आधार संख्या धारक कुछ ही क्लिक में MyAadhaar पोर्टल का उपयोग कर सभी आधिकारिक आधार-संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। यह वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) है जहां उपयोगकर्ता विभिन्न आधार-संबंधी सेवाएं ऑनलाइन कर सकते हैं।

 इसकी विशेषताएं

  • उपयोगकर्ता आधार में अपना विवरण (जैसे पता) अपडेट कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
  • आधार स्थिति की जाँच करें या अपडेट का अनुरोध करें।
  • आधार नामांकन सत्यापित करें।
  • आधार को विभिन्न सेवाओं से लिंक करें।

आसान भाषा में mAadhaar एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन के लिए एक मोबाइल-आधारित एप्लिकेशन है। जबकि, MyAadhaar एक लॉगिन-आधारित पोर्टल है, जहां आधार संख्या धारक कई आधार-आधारित ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Bank of England ने फिर घटाई ब्याज दरें, मंहगाई में गिरावट के चलते लिया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।