Get App

NCLT ने Uttam Galva के लिए आर्सेलर मित्तल के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी

इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए यह आर्सेलर मित्तल की तीसरी खरीदारी होगी। इससे पहले वह Essar Steel और Odisha Slurry Pipeline Infrastructure को इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए खरीद चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 3:00 PM
NCLT ने Uttam Galva के लिए आर्सेलर मित्तल के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी
आर्सेलर मित्तल ने अपनी इंडियन सब्सिडियरी के जरिए उत्तम गल्वा स्टील्स (Uttam Galva Steels) के लिए यह रिजॉल्यूशन प्लान पेश किया था।

NCLT ने उत्तम गल्वा के लिए आर्सेलर मित्तल (arcelor mittal ) की इंडियन इकाई के 4,050 करोड़ रुपये के रिजॉल्यूशन प्लान को एप्रूव कर दिया है। NCLT की मुंबई ब्रांच ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आर्सेलर मित्तल ने अपनी इंडियन सब्सिडियरी के जरिए उत्तम गल्वा स्टील्स (Uttam Galva Steels) के लिए यह रिजॉल्यूशन प्लान पेश किया था। उत्तम गल्वा पर बहुत ज्यााद कर्ज है। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। NCLT के आदेश की डिटेल कॉपी का इंतजार है।

इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए यह आर्सेलर मित्तल की तीसरी खरीदारी होगी। इससे पहले वह Essar Steel और Odisha Slurry Pipeline Infrastructure को इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए खरीद चुकी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए कंपनी से संपर्क नहीं हो सका। आर्सेलर मित्तल इंग्लैंड की दिग्गज कंपनी है। भारतीय मूल के लक्ष्मी मित्तल इस कंपनी के प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें : SAT ने Brickwork Ratings के खिलाफ SEBI के आदेश पर लगाई रोक

NCLT ने अक्टूबर 2002 में उत्तम गल्वा के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की की याचिका स्वीकार कर ली थी। इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दाखिल किया था। पिछले साल जून में उत्तम गल्वा को कर्ज देने वाले बैंकों ने लक्ष्मी मितल की इंडियन इकाई की तरफ से पेश रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी थी। दूसरी स्टील कंपनियों ने भी उत्तम गल्वा के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट पेश किए थे। इनमें JSQW Steel और Jindal Steel and Power शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें