Get App

NHAI के इंफ्रा ट्रस्ट की ₹7500 करोड़ जुटाने की योजना, यूपी-एमपी की सड़कों को खरीदने में होंगे खर्च

NHAI News: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट की योजना 7500 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह फंड InvIT यूनिट्स जारी कर जुटाया जाएगा। इन पैसों का इस्तेमाल स्पांसर NHAI की नई सड़कों के अधिग्रहण में किया जाएगा। अभी एनएचएआई के इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के पास 636 किमी के रोड एसेट्स हैं जो इसे दो पैकेज में मिले हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 1:56 PM
NHAI के इंफ्रा ट्रस्ट की ₹7500 करोड़ जुटाने की योजना, यूपी-एमपी की सड़कों को खरीदने में होंगे खर्च
अभी NHAI के InvIT के पास 636 किमी के रोड एसेट्स हैं जो इसे दो पैकेज में मिले हैं।

NHAI News: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट की योजना 7500 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह फंड InvIT यूनिट्स जारी कर जुटाया जाएगा। इन पैसों का इस्तेमाल स्पांसर NHAI की नई सड़कों के अधिग्रहण में किया जाएगा। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों से मिली है। InvITs ऐसे ट्रस्ट्स होते हैं जो इनकम जेनेरेट करने वाले इंफ्रा एसेट्स को मैनेज करते हैं। इससे निवेशकों को नियमित तौर पर यील्ड मिलती है और यह इन एसेट्स में निवेश का लिक्विड तरीका है। अब यह 7500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है जिससे इसे यूपी, एमपी, कर्नाटक, असम और पश्चिम बंगाल में 15600 करोड़ रुपये के रोड एसेट्स के अधिग्रहण में मदद मिलेगी।

कहां से पैसे आने की है उम्मीद

फंड जुटाने की इस योजना में NHAI SBI कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल और ICICI सिक्योरिटीज जैसे इनवेस्टमेंट बैंकों से बातचीत कर रहा है। इस महीने के मध्य तक यह फंड जुटा सकती है। स्पांसर के तौर पर NHAI की योजना 1400-1500 करोड़ रुपये निवेश करने की है। InvIT में इसकी हिस्सेदारी करीब 18 फीसदी है। बाकी पैसा मौजूदा और नए निवेशकों से आएगा। इसमें से अधिकतर फंड CPP इनवेस्टमेंट्स और ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान (OTPP) से आएगा जिनकी हिस्सेदारी 25-25 फीसदी है। इंश्योंरेस, म्यूचुअल फंड्स, कॉरपोरेट ट्रेजरीज और फैमिली ऑफिसेज जैसे घरेलू इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DII) से करीब 2 हजार करोड़ रुपये जुट सकते हैं।

अभी NHAI InvIT के पास कितना है रोड एसेट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें