'मेक और ब्रेक' जोन में निफ्टी, एचडीएफसी बैंक की चाल पर रखें नजर- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी मेक और ब्रेक' जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी - बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी आज है तो बाजार में उठापटक संभव है। निफ्टी, निफ्टी बैंक में कल लगातार खरीदारी आई है। HDFC बैंक ने लीडरशिप के संकेत दिए है। 52 हफ्ते के शिखर से HDFC बैंक सिर्फ 5% दूर है। 10 जनवरी से HDFC बैंक 4.4% चढ़ा है जबकि ICICI सिर्फ 1% ऊपर भागा है

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:53 AM
अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक की चाल ने निफ्टी बैंक का मूड बदला है।

आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी मेक और ब्रेक' जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी - बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी आज है तो बाजार में उठापटक संभव है। निफ्टी, निफ्टी बैंक में कल लगातार खरीदारी आई है। HDFC बैंक ने लीडरशिप के संकेत दिए है। 52 हफ्ते के शिखर से HDFC बैंक सिर्फ 5% दूर है। 10 जनवरी से HDFC बैंक 4.4% चढ़ा है जबकि ICICI सिर्फ 1% ऊपर भागा है। इस हफ्ते बड़ी FMCG कंपनियों के नतीजे भी जारी होने वाले है।

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

वहीं भारतीय बाजार पर ग्लोबल मार्केट के पड़ने वाले असर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फेड अधिकारी लगातार तेजी की हवा निकलाते रहेंगे। बाजार का एक्शन फेड के शब्दों के उलट जाना होगा। बाजार के मुताबिक ब्याज दरों का शिखर बस नजदीक है। वहीं अमेरिका में नैस्डेक लगातार आउटपरफॉर्म कर रहा है। भारतीय IT शेयरों में अब भी रैली की जगह बची है। चीन की ओपनिंग थीम से मेटल की रैली जारी रहेगी। कमोडिटी में तेजी सिर्फ भारत के लिए खतरा बनी हुई है।

Amazon lay off : माइक्रोसॉफ्ट के बाद एमेजॉन में छंटनी, अमेरिका, कनाडा और कोस्टारिका में निकाले कर्मचारी


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में भारी पुट राइटिंग दिख रही है जबकि इसमें खास कॉल राइटिंग नहीं होती है। अगर पुट राइटर फंसे तो निफ्टी गिरेगा। SGX के मुताबिक 20 DEMA 18,090 पर खुल सकते हैं। आज रैली में बेचने का बाजार है जिसके लिए 18,200 पर स्टॉपलॉस लगाए। 18,200 के ऊपर बंद हुए तो बड़ी तेजी संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक की चाल ने निफ्टी बैंक का मूड बदला है। दूसरों के मुकाबले निफ्टी बैंक कमजोर हुआ है। निफ्टी बैंक का 20 DEMA 42,581 पर मौजूद है। 42,500 कॉल में सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है। 42,600 के ऊपर ही निफ्टी बैंक में तेजी लौटेगी। 42,641 के ऊपर निफ्टी बैंक में बड़ी तेजी होगी।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।