PM Kisan: किसानों को है बेसब्री से इंतजार, क्या 4 दिन बाद मोदी सरकार भेजेगी 2000 रुपये!

पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार देश के सभी किसान बेसब्री से कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 3:19 PM
PM Kisan: किसानों को है बेसब्री से इंतजार, क्या 4 दिन बाद मोदी सरकार भेजेगी 2000 रुपये!

PM Kisan Yojana 10th Installment: पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार देश के सभी किसान बेसब्री से कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के तहत सरकार किसानों को दो-दो हजार रुपये तीन किश्तों में मिलते हैं। अभी तक 10वीं किश्त देने को लेकर सरकार की तरफ से कोई भी घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल सरकार ने 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपयी की जन्मदिवस के दिन ट्रांसफर किये गये थे। इस बार भी किसान उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें 4 दिन बाद किश्त के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।

इस बार किश्त आने में देरी की बड़ी वजह फंड ट्रांसफर ऑर्डर (FTO) का जनरेट ना होना बताया जा रहा है।। बता दें FTO के जनरेट होने के बाद ही किसानों के खाते में पैसे भेजे जाते हैं। जब तक ये जेनरेट नहीं होगा तो पैसे भी नहीं आएंगे।

अभी तक किसानों के स्टेटस पर FTO जेनरेट नहीं हुआ है। ऐसे में किसान मान रहे हैं कि अगली किश्त 25 दिसंबर तक किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है क्योंकि बीते साल 25 दिसंबर को किश्त ट्रांसफर की गई थी।अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।


बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 ट्रांसफर करती है।

Negative Breakout:कल के कारोबार में BSE 500 के 250 स्टॉक 200-DMA के नीचे हुए बंद, बाजार में डाउनवर्ड ट्रेन्ड के संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।