कोविड -19 के ओमीक्रोन वैरिएंट की वजह से बढ़ती चिंता और यूएस फेड की तरफ से मौद्रिक नीतियों में कड़ाई के संकेत के बीच निवेशक काफी फूंक-फूक कदम रखते नजर आ रहे है। इन वजहों से बाजार में चौतरफा दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आज के कारोबार में बाजार में कुछ राहत नजर आ रही है और निफ्टी 272 अंकों की बढ़त के साथ 16890 के करीब दिख रहा है। इसी तरह सेसेंक्स भी करीब 937.16 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ 56,759.17 के आसपास नजर आ रहा है लेकिन बाजार पर भारी दबाव देखने को मिला था।
हालांकि इस साल की अब तक की बाजार की चाल पर नजर डालें तो Nifty 50 18.5 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है। उसके बावजूद कल के कारोबार में BSE 500 इंडेक्स में शामिल करीब आधे स्टॉक अपने 200-Day SMA के नीचे चले गए। मनीकंट्रोल की इस स्टडी से बाजार में गिरावट के ट्रेन्ड के साफ संकेत निकलकर आ रहे है।
अगले सोमवार को निफ्टी 371 अंक यानी 2.18 फीसदी टूटा था। निफ्टी में शामिल करीब 24 स्टॉक अपने 200-DMA के नीचे चले गए थे। इस बीच BSE500 में शामिल कुछ स्टॉक अपने 200-DMA से 30 फीसदी नीचे चले गए थे। इसमें Strides Pharma Science, Sequent Scientific, Ujjivan Financial Services, Solara Active Pharma Sciences और Graphite India के नाम शामिल है। इसी तरह BSE 500 इंडेक्स में 80 स्टॉक ऐसे थे जो अपने 200-DMA से 10-20 फीसदी नीचे चले गए थे।
कल के कारोबार में BSE 500 इंडेक्स में शामिल 438 स्टॉक ऐसे थे जो 20 DMA के नीचे चले गए थे। वहीं 49 स्टॉक ऐसे थे जो अपने 50 DMA के नीचे चले गए थे। कल के कारोबार में BSE 500 इंडेक्स के 360 स्टॉक ऐसे थे जो अपने 100 DMA के नीचे चले गए थे। ये बाजार में बढ़ती कमजोरी और ट्रेन्ड रिवर्सल का संकेत है।