Get App

Pocket FM ने की छंटनी की तैयारी, 75 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

Pocket FM Layoff: कंपनी ने रिस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत 75 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। मनीकंट्रोल को यह खबर सूत्रों के हवाले से मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:42 PM
Pocket FM ने की छंटनी की तैयारी, 75 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा
Pocket FM layoff: ऑडियो सीरीज प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम छंटनी करने जा रही है।

Pocket FM Layoff: ऑडियो सीरीज प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम छंटनी करने जा रही है। कंपनी रिस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत 75 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। मनीकंट्रोल को यह खबर सूत्रों के हवाले से मिली है। यह पिछले छह महीनों में बेंगलुरु स्थित पॉकेट एफएम में नौकरियों में कटौती का दूसरा राउंट है। कंपनी ने मुनाफे के लिए प्रयास करते हुए लागत को कम करने के प्रयासों के बीच यह निर्णय लिया है। इसके पहले कंपनी ने अक्टूबर 2024 में लगभग 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं, जुलाई 2024 में 200 कॉन्ट्रैक्चुअल राइटर्स को भी नौकरी से निकाल दिया गया था।

Pocket FM के प्रवक्ता ने छंटनी पर क्या कहा?

पॉकेट एफएम के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से इन छंटनी की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा, "अधिक एफिशिएंट और प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन बनाने के हमारे कमिटमेंट के हिस्से के रूप में हमने अपने टीम के लगभग 75 सदस्यों को नौकरी से निकालने का कठिन निर्णय लिया है।" प्रवक्ता ने कहा, "यह कदम चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ हमारे ऑर्गेनाइजेशन की लॉन्ग टर्म सस्टेनेबिलिटी और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी था।" सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि छंटनी की यह संख्या और भी ज़्यादा हो सकती है, क्योंकि प्रक्रिया अभी भी जारी है।

Pocket FM का बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें