खत्म हो जाएगा PTC India का पूरा कर्ज, ONGC खरीद रही इसकी एनर्जी इकाई

पावर ट्रेडिंग कंपनी पीटीसी इंडिया (PTC India) जल्द ही कर्जमुक्त हो जाएगा। यह ओएनजीसी (ONGC) को अपनी इकाई पीटीसी एनर्जी (PTC Energy) 2021 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू में बेच रही। कंपनी के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक इसके बाद यह डेट फ्री हो जाएगी। पीटीसी इंडिया ने पिछले महीने अक्टूबर में ऐलान किया था कि पीटीसी एनर्जी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओएनजीसी ने सफल बोली लगाई थी

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
ONGC ने PTC Energy के लिए 925 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये का कर्ज भी सौदा पूरा होने के बाद ओएनजीसी को ट्रांसफर किया जाएगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पावर ट्रेडिंग कंपनी पीटीसी इंडिया (PTC India) जल्द ही कर्जमुक्त हो जाएगा। यह ओएनजीसी (ONGC) को अपनी इकाई पीटीसी एनर्जी (PTC Energy) 2021 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू में बेच रही। कंपनी के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक इसके बाद यह डेट फ्री हो जाएगी। पीटीसी इंडिया ने पिछले महीने अक्टूबर में ऐलान किया था कि पीटीसी एनर्जी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओएनजीसी ने सफल बोली लगाई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ इंटरव्यू में पीटीसी इंडिया के चेयरमैन और एमडी राजीब के मिश्रा ने कहा था कि एक बार पीटीसी एनर्जी के एसेट्स बिकते हैं तो कंपनी डेट फ्री हो जाएगी।

    इस तरह PTC India का कर्ज बोझ हो रहा जीरो

    पीटीसी इंडिया के एमडी राजीब के मुताबिक पीटीसी एनर्जी को ओएनजीसी 2021 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदेगी। इसके लिए ओएनजीसी ने 925 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये का कर्ज भी सौदा पूरा होने के बाद ओएनजीसी को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेट पेमेंट सरचार्ज योजना के कारण पीटीसी इंडिया का बकाया काफी कम हो गया है और अब यह एक ऐसी कंपनी के रूप में उभर रही है जो अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज नहीं लेती है।


    Mahadev Betting App Scam में फंसी Dabur के शेयरों को मिला सपोर्ट, अमेरिका से आई राहत

    क्या है कारोबारी स्ट्रैटजी

    पीटीसी इंडिया के स्ट्रैटेजी की बात करें तो अब यह वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए कर्ज नहीं ले रही है। इसके अलावा कंपनी के चेयरमैन के मुताबिक यह अपने नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकल रही है और एसेट-लाइट फर्म पर फोकस कर रही है। पीटीसी एनर्जी को बेचना इसकी नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकलने की स्ट्रैटजी का हिस्सा है। राजीब के मुताबिक कंपनी का फोकस ट्रेड वॉल्यूम बढ़ाने की बजाय प्रति यूनि कोर मार्जिन सुधारने पर है। पीटीसी इंडिया एक सरकारी कंपनी है और पावर ट्रेडिंग सेगमेंट में लीडर पोजिशन पर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।