Mahadev Betting App Scam में फंसी Dabur के शेयरों को मिला सपोर्ट, अमेरिका से आई राहत

Dabur Shar Price: महादेव बेटिंग ऐप स्कैम (Mahadev Betting App Scam) की आंच में दो दिन से डाबर के शेयर झुलसे पड़े थे। आज अमेरिका से राहत आई तो यह 1 फीसदी से अधिक रिकवर हो गया। इससे पहले दो दिन में यह करीब 2 फीसदी टूट गया था। महादेव बेटिंग ऐप स्कैम में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम आने पर शेयर फिसल गए थे

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी अदालत ने Dabur की दो विदेशी सब्सिडियरीज डाबर इंटरनेशनल और डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स पर लगे आरोप हटा दिए तो शेयरों की मौज हो गई।

Dabur Shar Price: महादेव बेटिंग ऐप स्कैम (Mahadev Betting App Scam) की आंच में दो दिन से डाबर के शेयर झुलसे पड़े थे। आज अमेरिका से राहत आई तो यह 1 फीसदी से अधिक रिकवर हो गया। इससे पहले दो दिन में यह करीब 2 फीसदी टूट गया था। महादेव बेटिंग ऐप स्कैम में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम आने पर शेयर फिसल गए थे। अब अमेरिकी अदालत ने इसकी दो विदेशी सब्सिडियरीज डाबर इंटरनेशनल और डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स पर लगे आरोप हटा दिए तो शेयरों की मौज हो गई। बीएसई पर यह 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 535 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.84 फीसदी के उछाल के साथ 535.65 रुपये पर पहुंच गया था।

अमेरिकी अदालत से किस मामले में Dabur को मिली राहत

डाबर ने 18 अक्टूबर 2023 को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि इसकी सब्सिडियरीज नमस्ते लैब, डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स और डाबर इंटरनेशनल के खिलाफ अमेरिका में कानूनी मामले चल रहे हैं। अब आज कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि डाबर इंटरनेशनल और डर्मोविवा के खिलाफ मामले खारिज हो गए हैं। अब सिर्फ नमस्ते पर मामला चल रहा है और इस मामले में लॉरियल, सॉफ्टशीन/कार्सन, एवलॉन, रेवलॉन इत्यादि कंपनियां भी आरोपी हैं।


Suzlon Share Price: इन दो वजहों से 4% चढ़ गया सुजलॉन, सरकार के इस फैसले ने भी दिया तगड़ा सपोर्ट

इन पर आरोप था कि उनके हेयर रिलैक्सर प्रोडक्ट्स के चलते गर्भाशय कैंसर और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं होती हैं। अब इस मामले में डाबर की सिर्फ एक कंपनी नमस्ते फंसी है और कंपनी का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा कि नमस्ते की डाबर इंडिया के कंसालिडेटेड टर्नओवर में 1 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है।

Dabur Share Price: घोटाले की आंच शेयरों पर, ढाई फीसदी टूट गए भाव

Mahadev Betting App Scam में अहम मौके पर फंसी कंपनी

महादेव बेटिंग ऐप स्कैम में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर समेत 32 लोगों का नाम मुंबई पुलिस ने एफआईआर में शामिल किया है। डाबर ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा कि आश्चर्यजनक रूप से यह एफआईआर ऐसे समय में सामने आया है जब डाबर की बर्मन फैमिली रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में अपनी मौजूदा 21.24 फीसदी हिस्सेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रही है। हिस्सेदारी खरीदारी से जुड़ा मामला भी कार्रवाई से गुजर रहा है और इस मामले में डाबर ने सेबी के पास शिकायत की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।