Get App

खत्म हो जाएगा PTC India का पूरा कर्ज, ONGC खरीद रही इसकी एनर्जी इकाई

पावर ट्रेडिंग कंपनी पीटीसी इंडिया (PTC India) जल्द ही कर्जमुक्त हो जाएगा। यह ओएनजीसी (ONGC) को अपनी इकाई पीटीसी एनर्जी (PTC Energy) 2021 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू में बेच रही। कंपनी के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक इसके बाद यह डेट फ्री हो जाएगी। पीटीसी इंडिया ने पिछले महीने अक्टूबर में ऐलान किया था कि पीटीसी एनर्जी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओएनजीसी ने सफल बोली लगाई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 2:19 PM
खत्म हो जाएगा PTC India  का पूरा कर्ज, ONGC खरीद रही इसकी एनर्जी इकाई
ONGC ने PTC Energy के लिए 925 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये का कर्ज भी सौदा पूरा होने के बाद ओएनजीसी को ट्रांसफर किया जाएगा।

पावर ट्रेडिंग कंपनी पीटीसी इंडिया (PTC India) जल्द ही कर्जमुक्त हो जाएगा। यह ओएनजीसी (ONGC) को अपनी इकाई पीटीसी एनर्जी (PTC Energy) 2021 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू में बेच रही। कंपनी के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक इसके बाद यह डेट फ्री हो जाएगी। पीटीसी इंडिया ने पिछले महीने अक्टूबर में ऐलान किया था कि पीटीसी एनर्जी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओएनजीसी ने सफल बोली लगाई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ इंटरव्यू में पीटीसी इंडिया के चेयरमैन और एमडी राजीब के मिश्रा ने कहा था कि एक बार पीटीसी एनर्जी के एसेट्स बिकते हैं तो कंपनी डेट फ्री हो जाएगी।

इस तरह PTC India का कर्ज बोझ हो रहा जीरो

पीटीसी इंडिया के एमडी राजीब के मुताबिक पीटीसी एनर्जी को ओएनजीसी 2021 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदेगी। इसके लिए ओएनजीसी ने 925 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये का कर्ज भी सौदा पूरा होने के बाद ओएनजीसी को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेट पेमेंट सरचार्ज योजना के कारण पीटीसी इंडिया का बकाया काफी कम हो गया है और अब यह एक ऐसी कंपनी के रूप में उभर रही है जो अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज नहीं लेती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें