Get App

बजट में डेयरी और एनिमल हसबैंड्री के फंड एलोकेशन पर जानिए क्या है इंडस्ट्रीज के दिग्गज की राय

आर एस सोढ़ी ने कहा कि पिछले 1 साल में दूध के दाम 14-15% बढ़े है। किसान की लागत पिछले 1 साल में 20-25% बढ़ी है। दूध उत्पादन की लागत में 70% हिस्सेदारी चारे की होती है। लागत बढ़ने से ऑर्गेनाइज सेक्टर की ग्रोथ घटी है। इस सेक्टर पर कोरोना का बुरा असर पड़ा है। अगली दिवाली तक दूध के दाम और बढ़ सकते हैं। ठंड के महीनों से दूध का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 5:36 PM
बजट में डेयरी और एनिमल हसबैंड्री के फंड एलोकेशन पर  जानिए क्या है इंडस्ट्रीज के दिग्गज की राय
बजट में ग्रीन ग्रोथ पर काफी ध्यान दिया गया है। सरकार नेचुरल खेती पर काफी जोर दे रही है। जो किसानों के लिए काफी अच्छा है। सरकार किसानों को जागरुक कर रही है।

कल सरकार के बजट के पिटारे से एग्री सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान निकले। एग्रीकल्चर एक्सिलरेटर फंड बनाने की बात हो, कॉटन के लिए PPP प्रोग्राम शुरू करना हो। प्राइमरी एग्री क्रेडिट सोसायटीज बनाना हो, या फिर नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देना हो। सरकार ने एग्री सेक्टर के लिए काफी ऐलान किया। सरकार ने पशुपालन, डेयरी सेक्टर को बजट से 4328 करोड़ रुपये आवंटन दिया है। सरकार डेयरी डेवलपमेंट पर 327 करोड़ खर्च का प्रावधान है। बजट पर खास चर्चा के लिए हमारे साथ हैं मौजूद है Amul के एक्स एमडी आर एस सोढ़ी ( R S Sodhi) का कहना है कि बजट में कॉपरेटिव पर काफी ध्यान दिया गया है। देश और इंडस्ट्री का तेजी से विकास हो रहा है । भारत 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी जल्द बनेगा। इकोनॉमी में तेजी के लिए ग्रामीण भारत का विकास जरूरी है। ग्रामीण भारत के विकास में कॉपरेटिव की अहम भूमिका है। सरकार 63,000 कॉपरेटिव सोसाइटियों को आधुनिक बनाएगी।

बजट में एनिमल डिजीज और हेल्थ पर भी फंड एलोकेशन हुए हैं तो आप इसे कैसे देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए आर एस सोढ़ी ने कहा कि बजट में मवेशियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया। सरकार का डेयरी सेक्टर पर फोकस बढ़ा है। ग्रामीण भारत का भविष्य डेयरी सेक्टर में है। डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग अच्छी है और आगे भी बनी रहेगी। एनिमल हसबेंडरी के इंफ्रा में निवेश की जरूरत होती है। दुनिया में भारत डेयरी का सबसे बड़ा सेंटर है। ग्लोबल डेयरी उत्पादन में भारत की 23% हिस्सेदारी है। अगले 25 सालों में हिस्सेदारी 45% होने की उम्मीद है। देश को व्हाइट रेजोल्यूशन 2 की जरूरत है।

आर एस सोढ़ी ने इस बातचीत में आगे कहा कि बजट में ग्रीन ग्रोथ पर काफी ध्यान दिया गया है। सरकार नेचुरल खेती पर काफी जोर दे रही है। जो किसानों के लिए काफी अच्छा है। सरकार किसानों को जागरुक कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें