Rakesh Jhunjhunwala ने Akasa Air के आलोचकों को दिया जवाब, 'सबको गलत साबित करूंगा, यह मेरे ईगो का सवाल'

Rakesh Jhunjhunwala के अकासा एयरलाइन की सफलता पर कई लोग संशय जता रहे हैं, बिग बुल ने ऐसे सभी लोगों को अब अपने अंदाज में जवाब दिया है

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 9:32 PM
Story continues below Advertisement
राकेश झुनझुनवाला ने अकासा एयर के आलोचकों को दिया जवाब

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने जब से अरबों रुपये के निवेश से अकासा एयर (Akasa Air) नाम से एयरलाइन शुरू करने का ऐलान किया है, तब से कई लोग उनके इस निवेश की सफलता पर संशय जता रहे हैं। राकेश झुनझुनवाला ने संदेह जताने वाले ऐसे सभी लोगों को अब अपने अंदाज में जवाब दिया है।

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के कार्यक्रम में गुरुवार को बोलते हुए राकेश झुनझुनवाला ने कहा, "मैं विफलता के लिए तैयार हूं। मैं इस बात से हैरान हूं कि लोग मेरे निवेश को लेकर हैरान है।" Akasa Air इस साल के अंत तक अपना कामकाज शुरू कर सकती है।

राकेश झुनझुनवाला, भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के कई दिग्ग्जों के साथ मिलकर Akasa Air शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अकासा एयर में 40 फीसदी की हिस्सेदारी के लिए 275 करोड़ रुपये निवेश किया है।


यह भी पढ़ें- ये रहा मल्टीबैगर शेयर! ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में दिया 135% की उछाल का टारगेट

हालांकि राकेश झुनझुनवाला के इस निवेश की सफलता पर कई एक्सपर्ट संदेह जता रहे हैं। उनका कहना कि भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में अभी तक कई एयरलाइन को कुछ सालों के चमक-दमक के बाद बंद होते हुए देखा गया है। साथ ही ग्लोबल मार्केट के मुकाबले भारतीय एयरलाइंस में निवेश किए पैसे पर रिटर्न भी कम है। राकेश झुनझुनवाला ने जब से Akasa Air को शुरू करने का ऐलान किया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस संबंध में ऐसी तमाम प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।

झुनझुनवाला ने ऐसे आलोचकों का जवाब देते हुए कहा, "जब मैंने करीब तीन दशक पहले भारतीय स्टॉक मार्केट में कदम रखा था, तब मेरे परिवार के भी कई लोगों ने भी ऐसे ही संदेह जताए थे। मैंने उन्हें गलत साबित किया। उम्मीद करता हूं कि मैं इन लोगों को भी ऐसे ही गलत साबित करूंगा।"

राकेश झुनझुनवाला ने आगे कहा, "अब तो यह मेरे ईगो का सवाल बन गया है।" झुनझुनवाला ने अपनी अकासा एयर को कम-बजट वाली एयरलाइस की जगह 'किफायती' एयरलाइन बताया और इसकी तुलना यूरोप की एयरलाइन Ryan Air से की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पास एक बिजनेस प्लान है। आप जानते ही होंगे Ryan Air पहले दिन से मुनाफे में चल रही थी, जबकि यूरोप की बाकी एयरलाइंस घाटे में जाकर बंद हो गईं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।