हाउसिंग और कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate) को बैंक कर्ज जुलाई में सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़ा है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर पर बैंकों का बकाया कर्ज जुलाई में बढ़कर रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आरबीआई के बकाया कर्ज आंकड़ों और प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के घर बिक्री और प्रमुख शहरों में नए प्रोजेक्ट्स के आंकड़ों से यह स्पष्ट हो गया है कि रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
