Get App

लाइव ब्लॉग

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma APRIL 09, 2025 / 11:54 AM IST

RBI MPC Meet Live: रेपो रेट में 0.25% की कटौती, RBI गवर्नर सजय मल्होत्रा ने किया ऐलान, अब लोन हो जाएगा सस्ता

RBI Monetary Policy Meeting 2025 Live updates : भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बताया कि रेपो रेट को अब 6.25% से घटाकर 6% करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से लोनधारकों पर EMI की बोझ कम हो सकती है। शेयर बाजार के निवेशकों की नजरें भी इस ऐलान पर टिकी हुई थी।

 RBI Monetary Policy Meeting 2025 Live updates : रिजर्व बैंक आज फिस्कल ईयर 2026 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी की समीक्षा के नतीजों का ऐलान करेगा। फिलहाल महंगाई दर पिछले कुछ महीनों से कमजोर बनी हुई है। इस साल जनवरी 2025 के मुकाबले महंगाई दर 4.26% से घटकर फरवरी में 3.61% हो गई। यह सात महीनों में पहली बार है जब मुद्रास्फीति भारतीय रिज़र्व बैंक के 4% के लक्ष्य से नीचे आई है। इससे RBI की चिंत

RBI Repo Rate Cut: RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है।
RBI Repo Rate Cut: RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है।
APRIL 09, 2025 / 11:54 AM IST

RBI MPC Meet Live updates: गोल्ड लोन पर कड़े रेगुलेशन की तैयारी

RBI Repo rate News: गोल्ड लोन के लिए RBI अब एक व्यापक और एकसमान रेगुलेशन लाने की तैयारी कर रहा है। आरबीआई गवर्नर ने बताया कि गोल्ड लोन से जुड़े प्रूडेंशियल नॉर्म्स (सावधानी से जुड़ी शर्तें) और कस्टमर हैंडलिंग (conduct) के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएगी। इससे ग्राहकों के हितों की रक्षा होगी।

    APRIL 09, 2025 / 11:53 AM IST

    RBI MPC Meet Live updates:  को-लेंडिंग की सीमाओं का विस्तार

    RBI Repo rate News:  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार 9 अप्रैल को अपने मौजूदा सह-उधार को-लेंडिंग में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ प्राथमिकता वाले सेक्टर के लिए उपलब्ध है। लेकिन आरबीआई अब इसके दायर में गैर-प्राथमिकता वाले सेक्टर्स को भी शामिल करना चाहता है। साथ ही सभी रेगुलेटेड वित्तीय संस्थाओं को भी इस दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा गया है।

      APRIL 09, 2025 / 11:43 AM IST

      RBI MPC Meet Live: NPCI कर सकेगा UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव

      RBI Repo Rate News Live:  आरबीआई ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को आर्थिक जरूरतों के आधार पर पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M)को किए जाने वाले UPI पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को बदलने की इजाजत दे दी है। वहीं पर्सन-टू-पर्सन (P2P) लेनदेन के लिए ₹1 लाख की लिमिट जैसे की तैसी बनी रहेगी।

        APRIL 09, 2025 / 11:04 AM IST

        RBI MPC Meet Live: "इस कटौती से होम लोन होगा सस्ता, एफोर्डेबल घरों की बढ़ेगी मांग"

        RBI Repo Rate News Live: CREDAI नेशनल के प्रेसिडेंट बोमन ईरानी ने कहा, "RBI ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 6% कर दिया है, हम इस फैसला का स्वागत करते हैं। बढ़ते टैरिफ और भू-राजनीतिक तनाव के बीच आया यह फैसला हमारी आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट करने वाला है। महंगाई दर के भी घटने का अनुमान है। ऐसे में ब्याज दर में कटौती का यही समय था, जिससे कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होगा और क्रेडिट की उपलब्धता बेहतर होगी। खासतौर से हाउसिंग मार्केट में। इस कटौती से होम लोन भी सस्ता होगा, जिससे घरों की मांग बढ़ेगी और मिड-इनकम और एफोर्डेबल सेगमेंट को खासतौर से लाभ मिलेगा, जो ब्याज दरों में बदलाव के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।"

          APRIL 09, 2025 / 10:51 AM IST

          RBI MPC Meet Live: 'RBI के ब्याज दर घटाने से घर खरीदना होगा किफायती'

          RBI Repo Rate News Live: शेठ रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, चिंतन शेठ ने कहा, "रेपो रेट में कमी पूरे रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छा संकेत है। एमपीसी (मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी) के ब्याज दर घटाने के फैसले से होम लोन को और किफायती बनाया जाएगा, जिससे जो लोग घर खरीदने में झिझक रहे थे, वे अब इस दिशा में फैसला ले सकते हैं। यह फैसला एफोर्डेबल, मिड-इनकम और प्रीमियम सेगमेंट के सभी ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा। साथ ही, यह डेवलपर्स के लिए भी फंडिंग जुटान की लागत को भी कम करेगा, जिससे चल रहे और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर, हम इस कदम को मांग को बढ़ावा देने, खरीदारों के मनोबल को ऊंचा करने और हाउसिंग मार्केट में टिकाऊ ग्रोथ को बढ़ावा देने के रूप में देख रहे हैं।"

            APRIL 09, 2025 / 10:41 AM IST

            RBI MPC Meet Live updates: RBI ने नीतिगत रुख ’न्यूट्रल’ से बदलकर ’एकोमोडेटिव’ किया

            RBI Repo rate News: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने अपना नीतिगत रुख बदलकर 'न्यूट्रल' से 'एकोमोडेटिव' कर दिया है। एकोमोडेटिव का मतलब है नरम रुख। रम रुख के मायने हैं कि RBI अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों को कम करने के लिए तैयार है। जब विकास दर सुस्त होती है और महंगाई काबू में होती है तो RBI इस रूख को अपनाता है।

            वहीं इसके उलट सख्त रुख का मतलब है कि RBI महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए तैयार है। जब महंगाई बहुत बेकाबू होती है तो केंद्रीय बैंक इस रुख को अपनाता है।

              APRIL 09, 2025 / 10:37 AM IST
              RBI MPC Meet Live updates: FY26 में 6.5% रह सकती है देश की जीडीपी ग्रोथ रेटRBI Repo rate News: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026 में जीडीपी ग्रोथ रेट के थोड़ी धीमी होकर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसके पहले यह अनुमान 6.7 फीसदी था।
              GDP ग्रोथ को लेकर अनुमानपहले का अनुमानअभी का अनुमान
              FY266.7%6.5%
              Q1FY266.7%6.5%
              Q2FY267.0%6.7%
              Q3FY266.5%6.6%
              Q4FY266.5%6.3%
                APRIL 09, 2025 / 10:34 AM IST
                RBI MPC Meet Live updates: आरबीआई ने महंगाई दर को लेकर जारी किए अनुमानRBI Repo rate News: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026 में महंगाई दर के घटकर 4% रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि महंगाई दर पहली तिमाही में 3.6 फीसदी, दूसरी तिमाही में 3.9 फीसदी, तीसरी तिमाही में 3.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.4 फीसदी रह सकती है।
                महंगाई दर का अनुमानपहले का अनुमानअभी का अनुमान
                FY264.2%4.0%
                Q1FY264.5%3.6%
                Q2FY264.0%3.9%
                Q3FY263.8%3.8%
                Q4FY264.2%4.4%
                  APRIL 09, 2025 / 10:31 AM IST

                  RBI MPC Meet Live updates: RBI गवर्नर बोले, '4% का महंगाई दर लक्ष्य हासिल होने का भरोसा'

                  RBI Repo rate News: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें 4% के महंगाई दर लक्ष्य हासिल करने का भरोसा है। ग्रोथ को बढ़ावा देने पर फोकस बना रहेगा। MPC ने पॉलिसी के रुख में बदलाव किया है। पॉलिसी पर रुख NEUTRAL से ACCOMMODATIVE किया गया है।

                    APRIL 09, 2025 / 10:25 AM IST

                    RBI Monetary Policy Meeting 2025 Live updates: रेपो रेट में लगातार दूसरी बार कटौती

                    RBI Repo rate News: इस साल रेपो रेट में यह लगातार दूसरी कमी है। इससे पहले RBI ने फरवरी की अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स कमी का ऐलान किया था। इस साल अब तक आरबीआई रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती कर चुका है और यह 6.50 फीसदी से घटकर 6 फीसदी पर आ गई है।

                      APRIL 09, 2025 / 10:24 AM IST

                      RBI MPC Meeting Live Updates: रेपो रेट में कटौती से घटेगी होम लोन की EMI!

                      RBI Repo rate News:  आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। इससे होम लोन और ऑटो लोन सस्ते हो सकते हैं। हालांकि यह फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है।

                        APRIL 09, 2025 / 10:20 AM IST

                        RBI MPC Meeting Live Updates: रेपो रेट में कटौती का स्टॉक मार्केट पर खास असर नहीं

                        RBI Repo rate News: आरबीआई के ऐलान का बाजार पर कुछ खास हलचल नहीं दिख रहा है। बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। बाजार पर इसका खास असर इसलिए नहीं दिखा क्योंकि पहले से ही रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का अनुमान था और इसके हिसाब से मार्केट ने एडजस्टमेंट कर लिया था। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 फिलहाल आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 298 अंक नीचे हैं।

                          APRIL 09, 2025 / 10:19 AM IST

                          RBI MPC Meeting Live Updates: अनिश्चितता से आर्थिक ग्रोथ भी हो जाती है धीमी, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले

                          RBI Repo rate News: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अनिश्चितता भी ग्रोथ को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल व्यापारित तनाव से ग्लोबल ग्रोथ पर जो असर पड़ेगा, उससे घरेलू ग्रोथ भी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि ऊंचे टैरिफ का निर्यात पर नेगेटिव असर होगा।

                            APRIL 09, 2025 / 10:13 AM IST

                            RBI MPC Meet Live: रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा को सता रही है ये फिक्र

                            RBI MPC Meet Live: रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज अपने कार्यकाल में दूसरी बार मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया है। यह फिस्कल ईयर 2026 का पहला पॉलिसी रिव्यू है। उन्होंने अपने बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि नए फिस्कल ईयर की शुरुआत कई कारणों से चिंताजनक रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल ट्रेड वॉर की वजह से तनाव बढ़ रहा है।

                              APRIL 09, 2025 / 10:13 AM IST

                              RBI MPC Meet Live: एमपीसी ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों में कटौती की

                              RBI Repo rate News: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने सर्वसम्मति से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने का निर्णय लिया, जिससे यह 6% पर आ गया है और यह तुरंत लागू होगा।"

                              उन्होंने आगे कहा कि, "इस कटौती के बाद, लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी के तहत स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट को 5.75% पर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट को 6.25% पर समायोजित किया जाएगा।"

                              मल्होत्रा ने यह भी कहा कि, "आर्थिक ग्रोथ अभी भी रिकवरी के मोड में है, और यह कदम आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाया गया है।"

                                APRIL 09, 2025 / 10:08 AM IST

                                RBI MPC Meet Live: रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान

                                RBI Repo rate News: उम्मीदों के मुताबिक, RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। RBI गवर्नर सजय मल्होत्रा ने बताया कि रेपो रेट को अब घटाकर 6% कर दिया है, जो अभी 6.25% था।

                                  APRIL 09, 2025 / 10:02 AM IST

                                  RBI Repo Rate News Live: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

                                  RBI Repo Rate News Live: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। रेपो रेट (Repo Rate) पर कटौती को लेकर क्या फैसला होता है, यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

                                    APRIL 09, 2025 / 10:00 AM IST

                                    RBI Repo Rate News Live: गवर्नजर संजय मल्होत्रा ​​RBI मुख्यालय पहुंचे

                                    इंतजार खत्म हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​(RBI Governor Sanjay Malhotra) RBI मुख्यालय पहुंच चुके हैं। अब कुछ ही देर में मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों का ऐलान हो सकता है।

                                      APRIL 09, 2025 / 9:57 AM IST

                                      RBI Repo Rate News Live: ब्याज दरों में कटौती पर एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

                                      RBI Repo Rate News: एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड वार की बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए, आरबीआई इस समय अधिक आक्रामक तरीके से दरों कटौती करने के पक्ष में नहीं होगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिटेल रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रवि सिंह ने कहा, "अमेरिकी टैरिफ ऐलानों के बाद ट्रेड वार बढ़ने की आशंका ने भारत की आर्थिक ग्रोथ पर इसके संभावित असरों को लेकर चिंता पैदा कर दी है। इसके चलते निकट भविष्य में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की संभावना कम लगती है।"

                                        APRIL 09, 2025 / 9:51 AM IST

                                        RBI MPC Meet Live: क्या महंगाई दर इस बार भी 4% से कम रहेगी?

                                        RBI MPC Meet Live: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा की बैठकों पर महंगाई के आंकड़ों का बड़ा असर होता है। खुदरा महंगाई दर जनवरी 2025 के 4.26% से घटकर फरवरी में 3.61% पर आ गई थी। यह सात महीनों में पहली बार था जब महंगाई दर भारतीय रिज़र्व बैंक के 4% के टारगेट से नीचे आई। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि मार्च के लिए मुद्रास्फीति का आंकड़ा फिर से RBI के अनुमानों से कम रहेगा।

                                          APRIL 09, 2025 / 9:48 AM IST

                                          RBI Monetary Policy Meeting 2025 Live updates: ट्रंप का टैरिफ लागू

                                          रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की ऐसे समय में होने जा रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत और अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ आज से 9 अप्रैल से लागू हो गए है।

                                            APRIL 09, 2025 / 9:36 AM IST

                                            RBI MPC Meet Live: रेपो रेट के ऐलान से पहले ₹1.80 लाख करोड़ स्वाहा

                                            RBI MPC Meet Live: एक बार फिर से बुलिश के हाथ से मार्केट निकल गया। रेपो रेट के ऐलान से पहले स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है और मार्केट खुलते ही निवेशकों को 1.80 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सिर्फ दो सेक्टर में हरियाली दिख रही है।

                                              APRIL 09, 2025 / 9:34 AM IST

                                              RBI MPC Meet Live: क्या कहता है रॉयटर्स का पोल, क्या 0.25 फीसदी होगी कटौती

                                              RBI MPC Meet Live: ट्रंप के टैरिफ वॉर शुरू करने से पहले रॉयटर्स के एक पोल में अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद जताई थी कि RBI अपनी 7 से 9 अप्रैल की बैठक में रेपो रेट एक चौथाई फीसदी घटाकर 6 फीसदी कर सकता है। और इसके अलावा पूरे फिस्कल ईयर में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा सिर्फ एक बार और रेपो रेट घटाने का फैसला करेंगे। लेकिन बदले माहौल में सबकी नजर आज के फैसले पर टिकी हुई है।

                                                APRIL 09, 2025 / 9:29 AM IST

                                                RBI MPC Meet Live: ट्रेड वार गहराने से युआन में गिरावट, रुपए में भी आ सकती है कमजोरी

                                                RBI MPC Meet Live: आज 9 अप्रैल बुधवार को रुपया कमजोर रह सकता है। अमेरिका के साथ चीन का टकराव बढ़ने के कारण युआन कमजोर हो रहा है। ऐसे में मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा पर टिकी हुई है। अमेरिका ने मंगलवार रात से ही चीन के प्रोडक्ट्स पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।

                                                  APRIL 09, 2025 / 9:19 AM IST

                                                  RBI MPC Meet Live: आज के बाद इस फिस्कल ईयर में पॉलिसी रिव्यू की कितनी बैठक होगी?

                                                  RBI MPC Meet Live: RBI मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा हर दो महीने में एक बार करता है। यह बैठक तीन दिन चलती है और तीसरे दिन इसका फैसला आता है। अप्रैल की समीक्षा का आज तीसरा दिन है और आज 10 बजे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा नई पॉलिसी रेट का ऐलान करेंगे। मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा की अगली बैठक 4 से 6 जून, 5 से 7 अगस्त, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर, 3 से 5 दिसंबर और फिर 2026 में 4 से 6 फरवरी को होने वाली हैं।

                                                    APRIL 09, 2025 / 9:12 AM IST

                                                    RBI MPC Meet Live: कितने बजे आएगा रेपो रेट पर RBI का फैसला

                                                    इस वित्त वर्ष 2025-26 की पहली और कैलेंडर वर्ष 2025 की दूसरी मॉनीटरी पॉलिसी का आज ऐलान होगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा इसका ऐलान ऐसे समय में करने वाले हैं, जब दुनिया भर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते अनिश्चितता बढ़ी है और अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ा है। टैरिफ पॉलिसी के चलते दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्टॉक मार्केट को भी आरबीआई से सपोर्ट की उम्मीद लगाए बैठा है। आरबीआई गवर्नर इसका ऐलान 10 बजे के करीब करेंगे।

                                                      APRIL 09, 2025 / 8:55 AM IST

                                                      RBI MPC Meet Live: फिलहाल RBI का रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट कितना है?

                                                      RBI ने इससे पहले 7 फरवरी, 2025 को रेपो रेट में बदलाव किया था। तब रेपो रेट 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दी गई थी । तब से अब तक यह 6.25 फीसदी है। जबकि रिवर्स रेपो रेट 3.35% है। बैंक दर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF)रेट फिलहाल 6.50% है। स्टैंडिंग डिपॉज़िट फैसिलिटी रेट 6.00% है।

                                                        APRIL 09, 2025 / 8:49 AM IST

                                                        RBI MPC Meet Live: RBI के पास न्यूट्रल नजरिया के अलावा और क्या विकल्प है?

                                                        न्यूट्रल नजरिया के अलावा RBI के पास नरम रुख (Accommodative Stance) और सख्त नजरिया (Hawkish Stance) भी होते हैं। नरम रुख के मायने हैं कि RBI अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों को कम करने के लिए तैयार है। जब विकास दर सुस्त होती है और महंगाई काबू में होती है तो RBI इस रूख को अपनाता है। वहीं सख्त रुख का मतलब है कि RBI महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए तैयार है। जब महंगाई बहुत बेकाबू होती है तो केंद्रीय बैंक इस रुख को अपनाता है।

                                                          APRIL 09, 2025 / 8:37 AM IST

                                                          RBI MPC Meet Live: क्या आप जानते हैं कि क्या होता है न्यूट्रल नजरिया?

                                                          RBI Policy Today: न्यूट्रल नजरिया (Neutral Stance) का मतलब है कि RBI मौद्रिक पॉलिसी समीक्षा में रेपो रेट को लेकर कोई आक्रामक फैसला नहीं करेगा। यानि ना तो वह आक्रामक ढंग से रेट बढ़ाएगा ना ही घटाएगा। यह एक तरह से बीच का रास्ता है। इसमें केंद्रीय बैंक आर्थिक माहौल के आधार पर भविष्य में रेट घटाने या बढ़ाने का फैसला कर सकते हैं।

                                                            APRIL 09, 2025 / 8:32 AM IST

                                                            RBI MPC Meet Live: क्या RBI अपना न्यूट्रल नजरिया बनाए रखेगा?

                                                            RBI Policy Today: रिजर्व बैंक ने कैश रिजर्व रेशियो घटाकर, डॉलर रुपया खरीद-बिक्री स्वैप जैसे कदम उठाकर सिस्टम में फंड डालने का फैसला किया है। लेकिन ग्लोबल मुश्किल हालात के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कोई दिशा तय नहीं होने के कारण मुमकिन है कि RBI 9 अप्रैल की मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा में तटस्थ यानि न्यूट्रल रूख बनाकर रखे।

                                                              APRIL 09, 2025 / 8:16 AM IST

                                                              RBI Policy Today: रिजर्व बैंक क्यों लगातार दूसरी बार रेपो रेट घटा सकता है?

                                                              जब महंगाई कम हो या ग्रोथ सुस्त हो जाती है तो रिजर्व बैंक रेपो रेट घटाता है। फिलहाल हालात ऐसे ही हैं कि रेपो रेट घट सकते हैं। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि रेपो रेट में 25 बेसिस अंक यानि 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। लेकिन दूसरी तरफ जानकारों का एक धड़ा ये भी कहता है कि ग्लोबल उठापटक को देखते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ज्यादा सतर्कता बरत सकते हैं। आज सुबह 10 बजे ये पता चलेगा कि रेपो रेट में कटौती होती है या नहीं।

                                                                APRIL 09, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                RBI MPC Live Updates: शेयर बाजार को सपोर्ट दे सकता है RBI

                                                                RBI ने कुछ दिनों पहले ही ये संकेत दिए थे कि वह लिक्विडिटी बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। रेपो रेट घटाने के साथ-साथ आरबीआई लिक्विडिटी बढ़ाने का फैसला आज कर सकता है। इसने बॉन्ड्स की खरीदारी, फोरेक्स स्वैप और वैरिएबल रेपो रेट (VRR) ऑक्शंस के जरिए बैंकिंग सिस्टम में करीब 7 लाख करोड़ रुपये डाले हैं।

                                                                  APRIL 09, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                  RBI MPC Live Updates: स्टॉक मार्केट को भी है इंतजार

                                                                  आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी के एक दिन पहले मंगलवार 8 अप्रैल को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी आई थी और ये करीब डेढ़ फीसदी ऊपर चढ़े थे। मार्केट को उम्मीद है कि आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है और ऐसा होता है तो मार्केट की रैली को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि आज के शेयर बाजार पर ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों का भी असर दिख सकता है।

                                                                    APRIL 09, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                    RBI MPC Live Updates: रेपो रेट में कटौती से लोन की किश्त होती है हल्की

                                                                    आरबीआई रेपो रेट में कटौती का फैसला लेता है तो इससे आप लोगों की किश्त की बोझ कुछ कम हो सकताी है। RBI अगर रेट कट करता है तो होम लोन और ऑटो लोन की EMI कम हो सकती है। RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी पहली रिव्यू बैठक में रेपो रेट 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया था। लेकिन अब उम्मीद है कि इसबार भी रेपो रेट वो घटा सकते हैं।

                                                                      APRIL 09, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                      RBI MPC Live Updates: फरवरी में करीब पांच साल बाद हुई थी कटौती

                                                                      आरबीआई ने इस साल 2025 में मई 2020 के बाद से यानी करीब पांच साल बाद पहली बार रेपो रेट में कटौती की थी। वहीं ढाई साल बाद रेपो रेट में बदलाव हुआ था। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की पहली एमपीसी बैठक में इसे घटाने का फैसला किया गया था और रेपो रेट 6.50 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी आ गया था।

                                                                        APRIL 09, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                        RBI MPC Live Updates: FY26 की पहली पॉलिसी, रेपो रेट में कितनी कटौती की उम्मीद

                                                                        ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि मॉनीटरी कमेटी वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और इसका घरेलू इकॉनमी की ग्रोथ पर असर के साथ-साथ महंगाई को भी ध्यान में रखेगी। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक आरबीआई रेपो रेट में 25 बीपीएस यानी 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान कर सकता है।

                                                                          APRIL 09, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                          RBI MPC Meeting: क्या RBI आज रेट कट करेगा?

                                                                          नमस्कार, मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रिजर्व बैंक के मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू का फैसला आना है। शेयर बाजार की खराब हालत देखते हुए उम्मीद है कि RBI पॉलिसी रेट में कटौती करेगा साथ ही बाजार के सपोर्ट के लिए सिस्टम में फंड में डाल सकता है। इसके अपडेट को जानने और समझने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।