दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) ने चेतावनी दी है कि अगर कमजोर मानसून के साथ अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते तेल कीमतें लगातार ऊंची बनी रहती हैं, तो देश को इस साल महंगाई के कठिन दौर का सामना कर सकता है। उनका मानना है कि अगर ऐसी स्थिति रहती है तो आरबीआई को मौद्रिक नीति सख्त करनी पड़ सकती है। X (पूर्व नाम Twitter) पर एक पोस्ट में जीरोधा के फाउंडर ने साल 2026 को 'जब मुसीबत आती है तो चारों तरफ से आती है' जैसी स्थिति वाला बताया। उन्होंने जिक्र किया कि सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान खाने-पीने के चीजों की महंगाई और गांवों में लोगों की कमाई के लिए बड़ा खतरा है।
