Get App

Reliance Jio ने देश के 50 और शहरों में लॉन्च की 5G सेवाएं, कुल 184 शहरों में पहुंचा कंपनी का True 5G नेटवर्क

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मंगलवार 24 जनवरी को देश के 50 और शहरों में अपनी 'ट्रू 5जी (True 5G)' सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया। ये शहर देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो की 5जी ट्रू सर्विस अब देश के कुल 184 शहरों में पहुंच गई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 2:47 PM
Reliance Jio ने देश के 50 और शहरों में लॉन्च की 5G सेवाएं, कुल 184 शहरों में पहुंचा कंपनी का True 5G नेटवर्क
Jio का लक्ष्य इस साल के अंत तक पूरे देश में अपनी 5जी सेवाएं पहुंचाने का है

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मंगलवार 24 जनवरी को देश के 50 और शहरों में अपनी 'ट्रू 5जी (True 5G)' सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया। ये शहर देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो की 5जी ट्रू सर्विस अब देश के कुल 184 शहरों में पहुंच गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिलायंस जियो इनमें से अधिकतर शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाली पहली और इकलौती टेलीकॉम कंपनी बन गई है। साथ ही गोवा, हरियाणा और पुडुचेरी आज से जियो के 5G नेटवर्क पर जुड़ने वाले नए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं।

कंपनी इन शहरों के यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर (Jio Welcome Offer)' देगी। इस ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1gbps तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Jio Welcome Offer के लिए यूजर्स को अपने 'My Jio' में जाना होगा। वहां उन्हें 'जियो वेलकम ऑफर' का एक बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक कर वह खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें