MARUTI SUZUKI Q3 RESULT: भारत में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) ने आज वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। जबकि कंपनी की स्टैंडअलोन आय में भी वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मारुति का स्टैंडअलोन मुनाफा 2,351 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1907 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मारुति की स्टैंडअलोन आय 29,044 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 27,319 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA भी अनुमान से ज्यादा रहा है।
वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का EBITDA 2,833 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 2,669 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 9.7% रही हालांकि इसके 9.7% रहने का ही अनुमान लगाया गया था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का मुनाफा बढ़कर 2,351 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1011 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI की आय बढ़कर 29,044 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 23,246 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का EBITDA बढ़कर 2,833 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 1,563 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन पिछले साल की तीसरी तिमाही के 6.72% से बढ़कर 9.75% रही।
मारुति सुजुकी ने नतीजे जारी करते हुए कहा कि तीसरी तिमाही में कंपनी की गाड़ियों का उत्पादन घटा है। कंपनी ने कहा कि चिप शॉर्टेज से Q3 में कंपनी की ने 46,000 कम गाड़ियां बनाई। मारुति सुजुकी ने कहा कि प्रोमोशन कॉस्ट बढ़ने के कारण मार्जिन पर भी असर हुआ है।
मारुति सुजुकी का स्टॉक आज दोपहर 2 बजे के करीब 2.55 प्रतिशत या 215 रुपये चढ़कर 8632.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था