INDUS TOWERS की आज बोर्ड बैठक, VODA-IDEA की सर्विसेस रोकने पर हो सकता है फैसला

वोडा-आइडिया को इंडस टावर्स को करीब 8000 करोड़ रुपये चुकाने हैं। इसके लिए उन्होंने अक्टूबर में इंडस टावर्स को पेमेंट प्लान सौंपा था। लेकिन जनवरी से भुगतान करने का आश्वासन देने के बाद भी अभी तक VODA-IDEA ने कोई पेमेंट नहीं किया है। वोडा-आइडिया पर बकाया रकम को लेकर 3 बजे INDUS TOWERS की बोर्ड बैठक होने वाली है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
INDUS TOWERS की बोर्ड बैठक में आज VODA-IDEA को बकाया के भुगतान के लिए फाइनल नोटिस भी दिया जा सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टेलीकॉम कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाताओं को वायरलेस सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) की आज दोपहर 3 बजे के करीब बोर्ड बैठक होगी। इस बैठक में वोडाफोन-आइडिया (VODA-IDEA) पर बड़ा फैसला आ सकता है। आज होने वाली बैठक में VODA-IDEA पर कंपनी के बकाए को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इंडस टावर्स का VODA-IDEA पर करीब 8000 करोड़ रुपये का बकाया है। कंपनी पर बकाए को लेकर इसके पहले भी INDUS TOWERS बोर्ड ने चिंता जताई थी। इसके बाद सितंबर में बोर्ड ने VODA-IDEA को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके बाद पेमेंट शेड्यूल को लेकर अक्टूबर में VODA-IDEA ने पेमेंट प्लान सौंपा था।

    वोडा-आइडिया ने अक्टूबर में इंडस टावर्स को पेमेंट प्लान सौंपा था जिसके अनुसार उन्होंने जनवरी से भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक VODA-IDEA ने पेमेंट नहीं किया है। इसको लेकर आज 3 बजे INDUS TOWERS की बोर्ड बैठक होने वाली है। इसमें भुगतान को लेकर VODA-IDEA को फाइनल नोटिस दिया जा सकता है।

    इस खबर अधिक जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि सितंबर में इंडस टावर्स के बोर्ड ने वोडा-आइडिया को चिट्ठी लिखकर बकाया रकम का भुगतान करने को कहा था। उन्होंने वोडा-आइडिया से ये भी कहा था कि अगर कंपनी भुगतान करने में नाकामयाब हो जाती है को उनकी सर्विसेज बंद कर दी जायेंगी।


    भारत के ब्लूचिप्स स्टॉक्स दुनिया के सबसे तेज सेटलमेंट साइकल के लिए तैयार

    इसके बाद अक्टूबर में वोडाफोन ने इंडस टावर्स को एक प्लान सौंपा जिसमें कहा था कि वे जनवरी से भुगतान करना आरंभ करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे बैंकर्स से बात कर रहे हैं। इसके अलावा वे फंड जुटाने का प्रयास भी कर रहे हैं। लेकिन वोडा-आइडिया फंड जुटाने में नाकामयाब रहा। जिससे इंडस टावर्स के पास वोडा-आइडिया ने कोई भुगतान जमा नहीं कराया है।

    असीम ने आगे कहा कि भुगतान नहीं होने से इंडस टावर्स का बोर्ड अपने 8000 करोड़ रुपये के बकाये के लिए मीटिंग करेगा। इसमें पैसे के भुगतान को लेकर फाइनल फैसला किया जा सकता है। बोर्ड का मानना है कि कंपनी को पहले ही पर्याप्त मोहलत दी चुकी है। अब इस पर फाइनल नोटिस दिया जाए या सर्विसेस रोकी जाए। इस पर बोर्ड मीटिंग में आज फैसला लिया जा सकता है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।