Get App

Reliance Jio ने लॉन्च किया JioMotive डिवाइस, किसी भी कार को बना सकेंगे 'स्मार्ट कार'

JioMotive की कीमत 4999 रुपये है और यह रिलायंस डिजिटल, Jio और Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इन स्मार्ट फीचर्स को अपनी कारों में बिना किसी क्रिटिकल री-वायरिंग के एक्सेस कर सकते हैं। JioMotive एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 7:05 PM
Reliance Jio ने लॉन्च किया JioMotive डिवाइस, किसी भी कार को बना सकेंगे 'स्मार्ट कार'
रिलायंस जियो ने एक पोर्टेबल ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) डिवाइस 'JioMotive' लॉन्च किया है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक पोर्टेबल ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) डिवाइस 'JioMotive' लॉन्च किया है। इस डिवाइस की मदद से किसी भी पुरानी कार को मिनटों में स्मार्ट कार में बदला जा सकता है। रिलायंस डिजिटल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह डिवाइस एंटी-थेफ्ट अलर्ट, एंटी-टो अलर्ट, जियो फेंसिंग, रियल टाइम लोकेशन डिटेक्शन और कई अन्य फीचर्स का इस्तेमाल करता है।

कीमत और उपलब्धता

JioMotive की कीमत 4999 रुपये है और यह रिलायंस डिजिटल, Jio और Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इन स्मार्ट फीचर्स को अपनी कारों में बिना किसी क्रिटिकल री-वायरिंग के एक्सेस कर सकते हैं। JioMotive एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है, इसलिए इसे किसी प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं है। JioMotive एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है। IOS यूजर्स JioThings ऐप को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और एंड्रॉयड यूजर्स Google के Play Store से JioThings ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

फीचर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें