रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने बुधवार 6 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कंपनी एड-ए-मम्मा (Ed-a-Mamma) के साथ ज्वाइंट वेंचर पर हस्ताक्षर किए। इस ज्वाइंट वेंचर में 51% प्रतिशत रिलायंस रिटेल की होगी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी फर्म है। एड-ए-मम्मा, किड्स और मैटरनिटी वियर बेचने वाली ब्रांड है। रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य फाउंडर आलिया भट्ट के साथ मिलकर इस बिजनेस को आगे बढ़ाने और इसे तेज ग्रोथ की राह पर ले जाने का है। इसके लिए फर्म रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड की मैनेजमेंट ताकत का लाभ उठाएगी।
