Russia-Ukraine Conflict : जानिए रूस-यूक्रेन क्राइसिस की 10 नई बातें

सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई। इंडिया में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 प्वाइंट्स गिर गया था

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 5:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस के कदम की आलोचना की है।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इससे बड़ा युद्ध भड़कने का खतरा पैदा हो गया है। आइए इस क्राइसिस के बारे में 10 नई बातें जानते हैं:

1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के दो इलाकों डोनेट्स्क (Donetsk) और लुहान्स्की (Luhansk) को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। ये दोनों लंबे समय से विद्रोहियों के कब्जे में रहे हैं। रूस ने इन्हें आजाद घोषित कर दिया है और 'शांति' के लिए अपने सैनिक वहां भेज दिए हैं।

2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस के कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी यूक्रेन में सैनियों की तैनाती 'उकसावे की कार्रवाई' है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।


3. अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने पुतिन के इस बयान के लिए उनकी आलोचना की है कि सैनिकों की भूमिका शांति बहाली तक सीमित रहेगी। उन्होंने कहा, "वह (पुतिन) उन्हें शांतिसैनिक बता रहा है। यह बकवास है। हम जानते हैं कि असल में वे क्या हैं।"

यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine crisis से क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट, Bitcoin भी कमजोर

4. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि रूस ने साफ तौर पर यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता पर हमला किया है।

5. अमेरिका जल्द रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकता है। अमेरिकी सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम रूस के कदम पर अपने सहयोगी देशों से बातचीत कर रहे हैं।"

6. इस बीच, इंडिया ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में इंडिया के एम्बेस्डर ने टीएस त्रिमूर्ति ने कहा, "पहली प्राथमिकता सभी देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए और इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तनाव घटाना होनी चाहिए।"

7. यूक्रेन में फंसे इंडियंस को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान यूक्रेन के लिए रवाना हो चुका है। इसके आज रात तक वापस दिल्ली पहुंच जाने की उम्मीद है।

8. यूक्रेन सरकार ने रूस की तरफ से हमले को लेकर डर दूर करने की कोशिश की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है कि यूक्रेन की चारों और जमा रूस के 1,47,000 सैनिक कीव पर हमले के लिए नाकाफी हैं। कीव यूक्रेन की राजधानी है।

9. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फोन पर रूस-यूक्रेन क्राइसिस पर बातचीत की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है, "हमारे मंत्री ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने की जरूरत है।"

10. सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई। इंडिया में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 प्वाइंट्स गिर गया था। निफ्टी 17,000 अंक से नीचे आ गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।