यूक्रेन से रूसी सेना की तुरंत वापसी की डिमांड पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में हुई वोटिंग में इंडिया ने हिस्सा नहीं लिया। इससे अमेरिका नाराज है। वह रूस से एस-400 ट्रायंफ मिसाइल डिफेंस सिस्टम की की खरीद के लिए इंडिया पर रोक लगाने का विचार कर रहा है। अमेरिका Countering America’s Adversaries Through Sanctions Act (CAATSA) के तहत यह प्रतिबंध लगा सकता है। बुधवार को सीनियर अमेरिकी डिप्लोमैट डोनाल्ड एलयू ने सीनेट फॉरेन रिलेशंस सबकमेटी के सदस्यों को यह जानकारी दी।
यूक्रेन पर हमले के लिए रूस की आलोचना के लिए 3 मार्च को हुई वोटिंग में इंडिया ने हिस्सा नहीं लिया। इंडिया उन 35 देशों में शामिल था, जिन्होंने खुद को वोटिंग से दूर रखा। इसके चलते रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों पार्टी के सांसदों ने इंडिया की आलोचना की है।
हालांकि, अमेरिकी डिप्लोमैट ने कहा है कि अमेरिकी सरकार ने अभी CAATSA के तहत इंडिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, "इंडिया वास्तव में अमेरिका का सिक्योरिटी पार्टनर है। हम इस पार्टनरशिप की वैल्यू करते हैं। हमें उम्मीद है कि रूस की जिस तरह से तीखी आलोचना हुई है, उससे इंडिया आगे रूस से दूरी बढ़ाने की कोशिश करेगा।"
3 मार्च को यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में रूस के खिलाफ हुई वोटिंग में इंडिया ने अपना न्यूट्रल रुख बनाए रखा। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद एक हफ्ते में तीसरी बार इंडिया वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि, इंडिया के न्यूट्रल रूख के बावजूद यूएन जनरल एसेंबली में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो गया। इंडिया का धुर विरोधी चीन भी रूस का साथ दे रहा है।
काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्टाइजिंग थ्रू सैंक्शंस एक्ट (CAATSA) क्या है?
काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्टाइजिंग थ्रू सैंक्शंस एक्ट (CAATSA) एक अमेरिकी कानून है। इसके तहत अमेरिका ने ईरान, उत्तरी कोरिया और रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है। सीनेट ने 27 जुलाई, 2017 को इस बिल को पारित किया था।
CAATSA का इंडिया पर क्या असर पड़ेगा?
अमेरिकी ने इंडिया के साथ अपने रिश्ते को हाल के सालों में मजबूत बनाया है। एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिका इंडिया के साथ अपने रिश्ते को महत्व दे रहा है। यही वजह है कि वह रूस से रक्षा सौदे के लिए इंडिया पर प्रतिबंध लगाने में देर कर रहा है।
इंडिया ने रूस से हाई पावर रूसी एस-400 ट्रायंफ मिसाइल सिस्टम खरीदा है। यह दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि इंडिया ने अमेरिकी सिस्टम के बजाय रूसी सिस्टम को खरीदने का फैसला किया।
अमेरिका में इंडिया के पूर्व राजदूत अशोक साजनहार ने हाल में मनीकंट्रोल को बताया कि एस-400 ट्रायंफ मिसाइल की बिक्री तय कार्यक्रम के अनुसार इंडिया को जारी रहेगी। इंडिया ने रूस से पांच एस-400 ट्रायंफ मिसाइल सिस्टम खरीदने का सौदा किया है। इसके लिए इंडिया ने 5.5 अरब डॉलर चुकाए हैं। यह डील अक्टूबर 2018 में पक्की हुई थी।
अगर अमेरिका इंडिया पर CAATSA के तहत प्रतिबंध लगाता है तो क्या होगा?
ऐसा होने पर इंडिया भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिन पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है। चीन को छोड़ कर पश्चिमी सहित दुनिया के ज्यादातर देश इन्हें अछूत मानते हैं। वे इन देशों के साथ संबंध नहीं रखना चाहते।