जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा है कि इंडिया के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) मार्केट में टेस्ला की एंट्री आसान नहीं होगी। टेस्ला को टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी इंडियन कंपनियों से मुकाबला करना होगा। टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह अमेरिकी कंपनी इंडिया में अपनी कारें बेचने जा रही है। सरकार ने टेस्ला को शुरुआत में अपनी आयातित कारें बेचने की इजाजत दी है।
टेस्ला को इंडिया में चैलेंज का सामना करना पड़ेगा
E&Y के आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से जुड़े कार्यक्रम में जिंदल (Sajjan Jindal) ने कहा कि Tesla और उसके सीईओ Elon Musk को इंडियन मार्केट में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एक पैनल डिस्कशन में जिंदल ने कहा, "एलॉन मस्क यहां नहीं हैं। वह अमेरिका में हैं।" उन्होंने कहा कि मस्क इंडिया में सफल नहीं हो सकते। यहां हमारे जैसे लोग हैं। वे ऐसी गाड़ियां नहीं बना सकते जैसी टाटा मोटर्स और महिंद्रा बना सकती हैं।
सज्जन जिंदल ने एलॉन मस्क की तारीफ भी की
जिंदल ने हालांकि मस्क की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक स्मार्ट व्यक्ति हैं। इस बारे में कोई संदेह नहीं है। वह लीक से हटकर चलने वाले व्यक्ति हैं। वह स्पेसक्राफ्ट जैसी चीजें बनाते हैं। वह आश्चर्यजनक काम करते हैं। इसलिए मैं उनके बारे में कोई खराब बातें नहीं कर सकता। लेकिन, इंडिया में सफल होना आसान काम नहीं है। टेस्ला लंबे समय से इंडिया में अपनी कारें बेचने की कोशिश कर रही थी। वह सरकार से ड्यूटी कम करने के लिए बातचीत कर रही थी।
अमेरिका इंडिया पर ड्यूटी घटाने का दबाव बना रहा है
सरकार ने कुछ शर्तों के साथ टेस्ला को रियायती ड्यूटी पर अपनी कारें इंडिया में बेचने की इजाजत दी है। अमेरिका लगातार इंडिया पर ड्यूटी में कमी करने के लिए दबाव बना रहा है। लेकिन, सरकार सरकार ड्यूटी में तुरंत बड़ी कमी नहीं करना चाहती है। इधर, इंडिया में ऑटो कंपनियां ईवी पर फोकस बढ़ा रही हैं। टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां इस मामले में काफी आगे निकल चुकी हैं। दूसरी कंपनियों ने भी ईवी के उत्पादन पर फोकस बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: Priyanka चोपड़ा ने मुंबई में बेचे अपने 4 फ्लैट, कुल ₹16.17 करोड़ रुपये में हुई डील
जिंदल के ग्रुप की भी ईवी व्हीकल्स में दिलचस्पी
जिंदल का जेएसडब्लूय ग्रुप भी ईवी सेगमेंट में मौकों की तलाश कर रहा है। उसने एमजी मोटर (SAIC Corp) के साथ मिलकर JSW MG Motor India नाम से एक ज्वाइंट वेंचर बनाया है। इसने हाल में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कई गाड़ियों पर से पर्दा हटाया है। इनमें इलेक्ट्रिक और प्लग-इन-हाइब्रिड व्हीकल्स शामिल हैं।