Sam Altman ने लिया बदला, उन्हें OpenAI से हटाने वाले बोर्ड को किया फायर, सिर्फ एक मेंबर की बची नौकरी

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका की सिलिकॉन वैली में माहौल काफी गर्म था। ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन (Sam Altman) की बर्खास्तगी से न सिर्फ निवेशक बल्कि एंप्लॉयीज भी चौंक गए थे। हालांकि अब उनकी वापसी हुई है तो ओपनएआई का बोर्ड ही बदल गया जो कि एंप्लॉयीज की मांग भी थी। हालांकि नए बोर्ड में एक शख्स ने फिर से जगह बनाने में कामयाबी हासिल की

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 2:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को जब बोर्ड ने सैम आल्टमैन को ओपनएआई से बर्खास्त किया था, तब से सिलिकॉन वैली में गर्मी बढ़ गई। उन्हें निकाला क्यों गया था, इसकी वजह भी सामने नहीं आई है।

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका की सिलिकॉन वैली में माहौल काफी गर्म था। ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन (Sam Altman) की बर्खास्तगी से न सिर्फ निवेशक बल्कि एंप्लॉयीज भी चौंक गए थे। हालांकि अब उनकी वापसी हुई है तो ओपनएआई का बोर्ड ही बदल गया जो कि एंप्लॉयीज की मांग भी थी। हालांकि नए बोर्ड में एक शख्स ने फिर से जगह बनाने में कामयाबी हासिल की और वह शख्स है, एडम डीएंजेलो (Adam D’Angelo)। एडम सवाल-जवाब के प्लेटफॉर्म कोरा (Quora) के सीईओ हैं। चैटजीपीटी (ChatGPT) तैयार करने वाले सैम आल्टमैन की वापसी ने कंपनी में उनकी स्थिति और मजबूत की है।

OpenAI के नए बोर्ड में किसे मिली जगह

ओपनएआई से जब सैम की छुट्टी हुई थी तो एंप्लॉयीज ने न सिर्फ उन्हें वापस लाने बल्कि बोर्ड को भी भंग करने की मांग की थी और ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कंपनी छोड़ने की धमकी दी थी। आखिरकार सैम की कंपनी में वापसी हुई और नया बोर्ड भी बना। इस नए बोर्ड में सिर्फ एडम डीएंजेलो फिर से जगह बना पाए। इसके अलावा बोर्ड में सेल्सफोर्स के पूर्व को-सीईओ ब्रेट टेलर (Bret Taylor) और अमेरिकाके पूर्व ट्रेजरी सेक्रेटरी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट लैरी समर्स (Larry Summers) को जगह मिली है।


लैरी समर्स एक इकनॉमिस्ट हैं और उन्होंने चैटजीपीटी के खतरे और अवसरों को लेकर खूब चर्चा की है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में कहा था कि चैटजीपीटी डॉक्टर्स की छुट्टी कर देगा जो लक्षण सुनकर इलाज बता देगा। वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड में छह और सदस्यों को शामिल किया जाएगा। सैम आल्टमैन और ओपनएआई के को-फाउंडर ग्रेग ब्रोकमैन बोर्ड में फिर वापस नहीं आएंगे। ग्रे ब्रोकमैन ने सैम को निकाले जाने के बाद कंपनी के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था।

OpenAI में सीईओ सैम आल्टमैन की वापसी, Microsoft में नहीं शुरू की अगली पारी

पांच दिनों तक पारा हाई रहा सिलिकॉन वैली में

शुक्रवार को जब बोर्ड ने सैम आल्टमैन को ओपनएआई से बर्खास्त किया था, तब से सिलिकॉन वैली में गर्मी बढ़ गई। उन्हें निकाला क्यों गया था, इसकी वजह भी सामने नहीं आई है। बोर्ड के बयान के मुताबिक मुताबिक सैम आल्टमैन बोर्ड से लगातार संपर्क में थे, जिसके चलते उन्हें सीईओ पद से हटाया गया था। इससे अधिक बोर्ड ने कुछ नहीं बताया। सैम के जाने के बाद दो सीईओ लाए गए, लेकिन एंप्लॉयीज और निवेशकों का कड़ा रुझान बना रहा। रविवार को माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया AI ग्रुप चलाने के लिए सैम को हायर करने का ऐलान किया था लेकिन सीईओ सत्या नडेला ने यह भी कहा था कि वह ओपनएआई में सैम की वापसी पर खुश होंगे। अब ओपनएआई में सैम वापस जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।