जनरल अटलांटिक के इंडिया और साउथईस्ट एशिया हेड के पद से हटेंगे संदीप नाइक, संभालेंगे सलाहकार की भूमिका

जनरल अटलांटिक (General Atlantic) के इंडिया और साउथईस्ट एशिया के हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर, संदीप नाइक (Sandeep Naik) अपने पद से हट रहे हैं। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। बता दें कि जनरल अटलांटिक, दुनिया की जानी-मानी प्राइवेट इक्विटी फर्म है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 9:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संदीप नाइक आगे जनरल अटलांटिक के साथ सलाहकार की भूमिका में जुड़े रहेंगे

जनरल अटलांटिक (General Atlantic) के इंडिया और साउथईस्ट एशिया के हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर, संदीप नाइक (Sandeep Naik) अपने पद से हट रहे हैं। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। बता दें कि जनरल अटलांटिक, दुनिया की जानी-मानी प्राइवेट इक्विटी फर्म है। सूत्रों ने बताया कि संदीप नाइक इस साल के अंत तक इस पद से हट जाएंगे और वह कंपनी के साथ आगे सलाहकार की भूमिका में होंगे। नाइक साल 2012 में जनरल अटलांटिक में आए थे और उन्हें फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडिया बिजनेस का हेड बनाया गया था। इसके पहले वह एक दूसरी प्राइवेट इक्विटी फर्म अपैक्स पार्टनर्स के साथ काम करते थे।

सूत्रों ने कहा कि जनरल अटलांटिक के साथ उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद, उनकी जिम्मेदारियां भारत में शांतनु रस्तोगी और साउथईस्ट एशिया में नील कोक के बीच साझा की जाएंगी। कोक, इससे पहले प्रतिद्वंद्वी फर्म केकेआर एंड कंपनी में डायरेक्टर थे। वह हाल ही में सिंगापुर में जनरल अटलांटिक में नियुक्त हुए हैं।

वहीं शांतनु रस्तोगी लंबे समय से कंपनी के एग्जिक्यूटिव है और उन्हें 2017 में मैनेजिंग पार्टनर के रूप में प्रमोट किया गया था। उन्होंने पिछले कुछ सालों में नाइक के साथ इंडिया हेड का पद भी साझा किया था। मनीकंट्रोल को पता चला है कि वे मुंबई ऑफिस से भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कंपनी के ऑपरेशंस को देखते हैं।


जनरल अटलांटिक ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।ॉ

ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म, जनरल अटलांटिक ने 1990 के दशक में भारत और साउथईस्ट एशिया की 45 कंपनियों में 6 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया था। भारत में, जनरल अटलांटिक ने 2014 से अबतक अपने निवेश को तीन गुना कर दिया है. कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इसने पारंपरिक बिजनेसों और टेक स्टार्टअप सहित 22 से अधिक कंपनियों में लगभग 4 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जो भारत के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

इसके निवेश वाली प्रमुख टेक स्टार्टअप में बायजू, अनएकेडमी, फोनपे, एको, अमागी, बिलडेस्क और नो ब्रोकर आदि शामिल हैं। वहीं पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, रूबिकॉन रिसर्च, कैपिटल फूड्स (चिंग्स सीक्रेट) जैसी परंपरागत बिजनेस वाली कंपनियां भी देश में इसके पोर्टफोलियो का हिस्सा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Mazagon Dock Shipbuilders को मिला नवरत्न का दर्जा, जानिए क्या है इसके मायने

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।