SEBI Recruitment 2022: सेबी में नौकरी करने का सुनहरा मौका, होगा 1.15 लाख रुपये एक महीने का वेतन

सेबी ने ऑफिसर ग्रेड की नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाला है

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 6:58 PM
SEBI Recruitment 2022: सेबी में नौकरी करने का सुनहरी मौका, होगा 1.15 लाख रुपये एक महीने की वेतन

सेबी ने ऑफिसर ग्रेड की नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड A पोस्ट के लिए कैंडिडेट से आवेदन आमंत्रित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2022 तक है। यानी आपके पास अप्लाई करने के लिए 5 दिन का समय बचा है। सेबी ने 120 पदों के लिए एप्लिकेशन मंगाई है।

भर्ती जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम और आधिकारिक भाषा स्ट्रीम के लिए ऑफिसर ग्रेड A (असिसटेंट मैनेजर - Assistant Manager ) के पोस्ट के लिए है। ग्रेजुएट के लिए नौकरी का यह एक शानदार मौका है। यहां पढ़े इसके नियम व शर्तें..

महत्वपूर्ण डेट्स


अप्लाई करने की शुरुआती तिथि: 5 जनवरी, 2022

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जनवरी, 2022

फेज I ऑनलाइन परीक्षा: 20 फरवरी, 2022

फेज II ऑनलाइन परीक्षा: 20 मार्च, 2022

फेज II का दूसरा पेपर : 3 अप्रैल, 2022

SEBI Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल्स

जनरल : 80 पोस्ट

लीगल : 16 पोस्ट

आईटी : 12 पोस्ट

रिसर्च : 7 पोस्ट

आधिकारिक भाषा – 3 पोस्ट

उम्मीदवार जो ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर जाकर शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

सेबी भर्ती 2022: सिलेक्शन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया होगी- स्टेज I (ऑन-लाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं), स्टेज II (ऑन-लाइन परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं) और स्टेज III ( इंटरव्यू) के जरिये किया जाएगा।

सेबी भर्ती 2022: एप्लिकेशन फीस

आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1000 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 100 रुपये है।

सेबी भर्ती 2022: वेतन

वर्तमान में, मुंबई में राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस), ग्रेड भत्ता, विशेष भत्ता, महंगाई भत्ता, परिवार भत्ता, स्थानीय भत्ता आदि के सब मिलकार 1,15,000/- रुपये प्रति माह आवास के बिना और रुपये 80,500/- प्रति माह आवास के साथ मिलेगा।

विदेशी निवेशकों ने 76 smallcaps पर खेला दांव, जिसमें से इन 7 स्टॉक्स ने 1 साल में तीन गुना बढ़ाया निवेशकों का पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।