विदेशी निवेशकों ने 76 smallcaps पर खेला दांव, जिसमें से इन 7 स्टॉक्स ने 1 साल में तीन गुना बढ़ाया निवेशकों का पैसा

विदेशी निवेशकों के पोर्टफोलियो वाले 76 में से 26 स्मॉलकैप्स ने 1 साल में निवेशकों का पैसा दोगुना किया

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 3:44 PM
FIIs ने पिछले साल हर तिमाही में इन 76 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई

पिछले साल यानी 2021 में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (Foreign Institutional Investors (FIIs) लगभग 25,750 करोड़ रुपये की भारतीय इक्विटी खरीदी। इसी अवधि के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में करीब 22 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 25 प्रतिशत की तेजी आई। बीएसई स्मॉल-कैप शेयरों पर मनीकंट्रोल के विश्लेषण से पता चलता है कि एफआईआई ने 2021 की चार तिमाहियों में से प्रत्येक में लगभग 76 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि इन 76 शेयरों में से 26 शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों की संपत्ति को दोगुना कर दिया है और उनमें से 7 मल्टीबैगर बन गए जिन्होंने निवेशकों के पैसे को तीन गुना कर दिया। (डेटा स्रोत: ACE Equity)।

Saregama India | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 858 रुपये से 514 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 5,267 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही: 6.94%, जून तिमाही : 7.36%, सितंबर तिमाही: 9.52% और दिसंबर तिमाही: 16.55% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

Man InfraConstruction Ltd. | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 23 रुपये से 406 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 118 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही: 0.03%, जून तिमाही: 0.04%, सितंबर तिमाही: 0.25% और दिसंबर तिमाही: 0.86% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।


सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

K.P.R. Mill Ltd. | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 180 रुपये से 313 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 744 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही: 2.15%, जून तिमाही: 2.65%, सितंबर तिमाही: 3.09% और दिसंबर तिमाही: 3.58% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

Cosmo Films Ltd. | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 441 रुपये से 283 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 1691 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही: 3.46%, जून तिमाही: 3.99%, सितंबर तिमाही: 4.53% और दिसंबर तिमाही: 5.45% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

Renaissance Global Ltd. | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 98 रुपये से 218 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 311 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही: 0.58%, जून तिमाही : 0.75%, सितंबर तिमाही: 1.36%, और दिसंबर तिमाही: 1.67% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

Asian Paints Q3 Results: मुनाफा घटकर हुआ 1031 करोड़, कंपनी की आय हुई 8,527 करोड़ रुपये

Panama Petrochem Ltd. | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 303 रुपये से 229 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 997 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही 1.82%, जून तिमाही : 2.24%, सितंबर तिमाही: 3.35%, और दिसंबर तिमाही: 3.89% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

Dwarikesh Sugar Industries Ltd. | पिछले एक साल में यानी 19 जनवरी, 2021 को इस स्टॉक का भाव 31 रुपये से 212 प्रतिशत बढ़कर 19 जनवरी, 2022 को 96 रुपये हो गया। FIIs ने 2021 की प्रत्येक तिमाही जैसा कि मार्च तिमाही: 0.38%, जून तिमाही : 2.24%, सितंबर तिमाही: 2.76%, और दिसंबर तिमाही: 4.09% के रूप में स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।