Get App

BharatPe के रोजाना के कामकाज में नहीं शामिल होंगे फाउंडर अशनीर ग्रोवर, अपने व्यक्तित्व पर करेंगे काम: CEO सुहैल समीर

समीर की टिप्पणी मनीकंट्रोल की उस रिपोर्ट के बाद आई है कि जिसमें बताया गया कि BharatPe के बोर्ड ने अशनीर ग्रोवर को कुछ समय के कंपनी से छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 10:16 PM
BharatPe के रोजाना के कामकाज में नहीं शामिल होंगे फाउंडर अशनीर ग्रोवर, अपने व्यक्तित्व पर करेंगे काम: CEO सुहैल समीर
BharatPe के सीईओ, सुहैल समीर

भारतपे (BharatPe) के बोर्ड ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि कंपनी के फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) कुछ समय के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद मनीकंट्रोल ने BharatPe के सीईओ सुहैल समीर (Suhail Sameer) से बात की और इस फैसले के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश की। समीर ने बताया कि ग्रोवर इस दौरान कंपनी के रोजाना कामकाज में भाग नहीं लेंगे और छुट्टी के दौरान अपने व्यक्तित्व पर फोकस करेंगे। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही कंपनी को वापस ज्वाइन करेंगे।

समीर की टिप्पणी मनीकंट्रोल की उस रिपोर्ट के बाद आई है कि जिसमें बताया गया था कि BharatPe के बोर्ड ने अशनीर ग्रोवर को कुछ समय के कंपनी से छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। पेश है बातचीत के संपादित अंश:

अशनीर ग्रोवर के छुट्टी पर जाने से BharatPe में क्या बदलाव आएगा?

BharatPe में कुछ भी नहीं बदलता है। मैं BharatPe का सीईओ था और सीईओ बना रहूंगा। अशनीर हमेशा से फाउंडर थे और आगे भी रहेंगे। अशनीर ने खुद ही छुट्टी पर जाने का प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा था क्योंकि उन्हें वह इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट थे कि यह एक सुनियोजित हमला है। ऐसे में उन्होंने कंपनी से खुद को अलग करने का फैसला किया, जिससे कि अगर लोग आगे भी उन पर हमला जारी रखते हैं, तो इसका असर BharatPe पर न पड़े।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें