Byju's की वैल्यूएशन गिरकर 1 अरब डॉलर पर, इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी BlackRock बनी वजह

नवंबर 2023 में टेक इनवेस्टर और Byju's के टॉप इनवेस्टर्स में से एक Prosus ने Byju's में अपनी हिस्सेदारी की वैल्यू कम कर दी थी। इसके चलते Byju's की वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर से भी कम रह गई थी। जुलाई 2023 में Byju's के बोर्ड में Prosus के रिप्रेजेंटेटिव रसेल ड्रिसेनस्टॉक ने इस्तीफा दे दिया था। ब्लैकरॉक की Byju's में 1% से भी कम हिस्सेदारी है। Byju's की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड है

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
मई 2023 में BlackRock ने Byju's की वैल्यूएशन को घटाकर 8.3 अरब डॉलर कर दिया था।

इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक (BlackRock) ने एक बार फिर एडटेक स्टार्टअप Byju's में अपनी होल्डिंग की वैल्यू घटा दी है। इससे Byju's की वैल्यूएशन घटकर 1 अरब डॉलर पर आ गई है। साल 2022 की शुरुआत में स्टार्टअप की वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर आंकी गई थी। यह जानकारी टेकक्रंच की एक रिपोर्ट से सामने आई है। ब्लैकरॉक की Byju's में 1% से भी कम हिस्सेदारी है। नवंबर 2023 में टेक इनवेस्टर और Byju's के टॉप इनवेस्टर्स में से एक Prosus ने Byju's में अपनी हिस्सेदारी की वैल्यू कम कर दी थी। इसके चलते Byju's की वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर से भी कम रह गई थी।

इससे पहले नवंबर 2022 में भी Prosus ने Byju's की वैल्यूएशन घटाई थी। उस वक्त Prosus ने Byju's की फेयर वैल्यू घटाकर 5.97 अरब डॉलर कर दी थी। मई 2023 में BlackRock ने Byju's की वैल्यूएशन को घटाकर 8.3 अरब डॉलर कर दिया था। जुलाई 2023 में Byju's के बोर्ड में Prosus के रिप्रेजेंटेटिव रसेल ड्रिसेनस्टॉक ने इस्तीफा दे दिया था। बाद में उनके बाहर निकलने के कारण के रूप में खराब रिपोर्टिंग और गवर्नेंस स्ट्रक्चर का हवाला दिया गया था।

LIC को आयकर विभाग से मिले दो नोटिस, मांगा ₹3529 करोड़ का टैक्स; शेयर पर कितना असर


दिसंबर 2023 में Byju’s की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) हुई थी। इस मीटिंग में FY22 के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दिए जाने के साथ 5 साल की अवधि के लिए MSKA and Associates (भारत में BDO) को ऑडिटर नियुक्त किए जाने को मंजूरी भी शामिल थी। इससे पहले Byju’s की ऑडिटर Deloitte थी। Byju’s को जल्द ही एक और फंडिंग मिलने की उम्मीद है और उसके पास कई नॉन-बाइंडिंग ऑफर हैं। इतना ही नहीं उसकी सहायक कंपनियों की बिक्री की संभावना भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।