Get App

Byju's की फेयर-वैल्यू में ब्लैकरॉक ने की 62% की कटौती, अक्टूबर के बाद से दूसरी बार

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक कंपनी बायजूस (Byju's) की फेयर-वैल्यू को ब्लैकरॉक (BlackRock) ने 62 प्रतिशत घटा दिया है। अक्टूबर 2022 के बाद से यह दूसरी मौका है जब ब्लैकरॉक ने Byju's की फेयर वैल्यू घटाई है। ब्लैकरॉक दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है, जिसके पास Byju's के 2,279 शेयर या 1 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 8:44 PM
Byju's की फेयर-वैल्यू में ब्लैकरॉक ने की 62% की कटौती, अक्टूबर के बाद से दूसरी बार
ब्लैकरॉक ने Byju's में अपनी हिस्सेदारी की वैल्यू 4,043,471 डॉलर आंकी है इससे कंपनी की कुल वैल्यू करीब 8.4 अरब डॉलर आती है

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक कंपनी बायजूस (Byju's) की फेयर-वैल्यू को ब्लैकरॉक (BlackRock) ने 62 प्रतिशत घटा दिया है। अक्टूबर 2022 के बाद से यह दूसरी मौका है जब ब्लैकरॉक ने Byju's की फेयर वैल्यू घटाई है। ब्लैकरॉक दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है, जिसके पास Byju's के 2,279 शेयर या 1 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है। ब्लैकरॉक ने मार्च तिमाही के अंत में अपने इस 2,279 शेयरों की वैल्यू 4,043,471 डॉलर आंकी है। इस हिसाब से Byju's कुल फेयर-वैल्यू करीब 8.4 अरब डॉलर आती है। पिछले साल अप्रैल तक, कंपनी ने बायजूस का वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर से कुछ अधिक लगाया था। Inc42 ने इस बार में सबसे पहले सूचना दी थी।

यहां यह बताना जरूरी है, AMC आमतौर पर अपने आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर फेयर-वैल्यू में इस तरह का बदलाव करती नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि इससे स्टार्टअप के कुल वैल्यूएशन में सचमुच में गिरावट आ जाए। इसके अलावा ब्लैकरॉक की Byju's में अल्पमत हिस्सेदारी है। ऐसे में कंपनी के कारोबारी के बारे में उसकी सीमित जानकारी तक पहुंच है।

Byju's के फेयर-वैल्यू में गिरावट की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब कंपनी करीब 1 अरब डॉलर की भारी फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 22 अरब डॉलर के पिछले वैल्यूएशन पर ही फंडिंग जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। यह लगातार दूसरा राउंड है, जब कंपनी सपाट वैल्यूएशन पर पैसे जुटा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें