Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बने निवेशक, इस शराब कंपनी में लगाया पैसा

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) अब निवेशक बन गए हैं। उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने वाले अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज (Cartel & Bros) में निवेश किया है। हालांकि अभी तक निवेश की राशि नहीं पता चल पाई है। यह कंपनी इंपोर्ट्स और रिटेल चैनलों के जरिए भारतीय बाजार में प्रीमियम शराब ब्रांडों की एक पूरी सीरीज लॉन्च करना चाहती है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 10:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुनील शेट्टी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी एल्कोबेव सेक्टर में निवेश किया है

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) अब निवेशक बन गए हैं। उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने वाले अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज (Cartel & Bros) में निवेश किया है। हालांकि अभी तक निवेश की राशि नहीं पता चल पाई है। यह कंपनी इंपोर्ट्स और रिटेल चैनलों के जरिए भारतीय बाजार में प्रीमियम शराब ब्रांडों की एक पूरी सीरीज लॉन्च करना चाहती है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के एक मुताबिक, स्टार्टअप के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट में संजय दत्त की भागीदारी की पुष्टि की है। इस स्टार्टअप का नाम 'कार्टल एंड ब्रोज (Cartel & Bros)' है। इसकी अगुआई मोक्ष सानी कर रहे हैं, जो लिकर रिटेल चेन 'लिविंग लिक्विड्ज' के पार्टनरों में एक है।

कंपनी ने हाल में अपनी पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह एक ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की है, जिसका नाम ग्लेनवॉक है। स्टार्टअप निकट भविष्य में वोडका, टकीला और सिंगल माल्ट जैसे प्रोडक्ट के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रहा है।

सानी के अनुसार, कंपनी ने स्कॉटलैंड में एक फैक्ट्री लीज हासिल की है और युवा आबादी के एक बड़े समूह को लुभानेके लिए अपने प्रोडक्ट की कीमतों को आकर्षक रखने का फैसला किया है।


यह भी पढ़ें- 93 रुपये का शेयर ₹499 पर पहुंचा, सिर्फ एक साल में दिया 5 गुना रिटर्न, जानें क्यों बढ़ रहा इस रेलवे स्टॉक का भाव?

सानी ने कहा कि उनका स्टार्टअप को जोर सस्ती कीमतों पर गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट देने की होगी। उन्होंने कहा, "हमें भरोसा है कि हमारे पास ग्राहकों को सुलभ स्कॉच ऑफर करने की क्षमता है।"

एल्कोबेव इंडस्ट्री के लिए जटिल नियम, हर राज्य में अलग-अलग टैक्स सिस्टम और कीमतों पर नियंत्रण जैसी कई चुनौतियां हैं। सानी ने इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें भारत के युवा ग्राहकों की क्षमता पर भरोसा है। उन्होंने कहा, "भारत एक युवा देश है जहां ग्राहक प्रयोग करने के इच्छुक हैं।"

कार्टेल एंड ब्रोस में संजय दत्त का निवेश करना बताता है कि स्टार्टअप में निवेश के जरिए अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने का चलने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में भी बढ़ रहा है। सुनील शेट्टी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी इसी तरह के स्टार्टअप में निवेश करके एल्कोबेव सेक्टर में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।