एडटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने कंपनी के मौजूदा मुद्दों को संबोधित करने के लिए 4 जुलाई को शेयरधारकों की एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई थी। यह बैठक कंपनी के 3 प्रमुख डायरेक्टरों और ऑडिटर के इस्तीफे के बाद बुलाया गया था। बैठक में बायजू रवींद्रन ने बताया कि कंपनी एक बोर्ड एडवाइजरी कमेटी (BAC) का गठन करेगी। यह कमेटी बायजूजके लिए उचित बोर्ड स्ट्रक्चर और गवर्नेंस सिस्टम को लेकर सीईओ को सलाह देगी और उनका मार्गदर्शन करेगी।
रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा, "BAC एक वर्किंग ग्रुप के रूप में काम करेगा, इसमें विविध कॉरपोरेट सेक्टर में अनुभव रखने वाले स्वतंत्र डायरेक्टर्स शामिल होंगे।" रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा कि कंपनी करीब तीन सप्ताह में एक और EGM आयोजित करेगी। इसमें बोर्ड एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों और स्ट्रक्चर पर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में बायजूज के 70 से अधिक शेयरधारक शामिल थे। बैठक के दौरान निवेशकों के प्रतिनिधियों ने बायजू रवींद्रन, दिव्या गोकुलनाथ (उनकी पत्नी और डायरेक्टर) और हाल ही में CFO बने अजय गोयल से सवाल पूछे। साथ ही उन्होंने आकाश के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में लगने वाले संभावित समय, कंपनी के ऑडिट और फंडिंग जुटाने की कोशिशों को लेकर भी जानकारियां मांगी।
बायजूज का पिछले साल दिसंबर से अपने टर्म लोन बी लेनदारों के साथ विवाद चल रहा है। बायजूस और उसके बॉन्डधारकों दोनों ने अमेरिका की विभिन्न अदालतों में एक-दूसरे पर मुकदमा दायर किया हुआ है।
रवीन्द्रन ने आश्वासन दिया कि कंपनी बॉन्डधारकों के साथ बातचीत कर रही है और "उसे आपसी समाधान से मुद्दा खत्म होने की उम्मीद है।" उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे में शामिल दोनों पक्ष कानूनी कार्यवाही से बचने और एक ऐसा समाधान तलाशने की कोशिर में हैं, जिससे सभी शामिल पक्षों को लाभ हो।
इस बीच चीफ फाइनेंशियल ऑफिसल (CFO) अजय गोयल ने बताया कि कंपनी के नवनियुक्त ऑडिटर 'BDO' ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज, व्हाइटहैट जूनियर, थिंक एंड लर्न और समग्र समेकित समूह के लिए ऑडिट पहले ही शुरू कर दिया है। हालांकि, बायजू ने अभी तक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के पास आधिकारिक तौर पर बीडीओ की नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है।