Get App

Byju’s का दावा, ED ने तकनीकी कारणों से भेजा नोटिस, FEMA उल्लंघन से कोई लेना-देना नहीं

एडटेक फर्म बायजूज (Byju’s) ने बुधवार 29 दिसंबर को दावा किया कि उसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जो नोटिस मिला है, उसका किसी वित्तीय गड़बड़ी से कोई लेनादेना नहीं है। कंपनी ने कहा कि यह नोटिस सिर्फ तकनीकी कारणों तक सीमित है, जिसमें सालाना रिपोर्ट को देर से जमा करना आदि शामिल है और इसका फॉरेन एक्सचेंज नियमों (FEMA) के उल्लंघन जैसे किसी भी वित्तीय गड़बड़ी से कोई वास्ता नहीं है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 10:05 PM
Byju’s का दावा, ED ने तकनीकी कारणों से भेजा नोटिस, FEMA उल्लंघन से कोई लेना-देना नहीं
Byju's ने कहा कि जांच एजेंसी ने अपने नोटिस में किसी भी पेनाल्टी का दावा नहीं किया है

एडटेक फर्म बायजूज (Byju’s) ने बुधवार 29 दिसंबर को दावा किया कि उसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जो नोटिस मिला है, उसका किसी वित्तीय गड़बड़ी से कोई लेनादेना नहीं है। कंपनी ने कहा कि यह नोटिस सिर्फ तकनीकी कारणों तक सीमित है, जिसमें सालाना रिपोर्ट को देर से जमा करना आदि शामिल है और इसका फॉरेन एक्सचेंज नियमों (FEMA) के उल्लंघन जैसे किसी भी वित्तीय गड़बड़ी से कोई वास्ता नहीं है। यह बयान ED की ओर से इस पुष्टि के बाद आया है कि उसने बायजूज की पैरेंट कंपनी 'थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड' और फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) को FEMA के उल्लंघन से जुड़े मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Byju's ने बयान में इस बात पर जोर दिया कि जांच एजेंसी ने अपने नोटिस में 'तकनीकी' सवालों के लिए किसी भी पेनाल्टी का दावा नहीं किया है, और जो भी जुर्माना लगेगा वह कुछ हजार रुपये तक हो सकता है।

कंपनी ने कहा, “अथॉरिटी की पूर्व कार्रवाइयों के आधार पर, हम अनुमान लगाते हैं कि जुर्माना, अगर कोई लगता है तो, नाममात्र होगा। अगर इसका एक उदाहरण दें तो, रिपोर्ट जमा करने में ऐसी देरी के लिए़ RBI के नियमों के तहत एक लेट सबमिशन फीस लगाया जाता है, जो बहुत मामूली (7,500 रुपये) है।"

यहां बताना जरूरी है कि बायजूज ने कुछ दिनों पहले ही ED से किसी भी तरह की नोटिस मिलने की बात से इनकार किया था, लेकिन आज के बयान से इसे नोटिट मिलने की पुष्टि होती है। कंपनी ने कहा, "हमें प्रवर्तन निदेशालय से नोटिस मिला है, जिसने अब निश्चित रूप से अपनी जांच पूरी कर ली है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें