Get App

Byju's ने फिर निकाले गए कर्मचारियों का फुल-एंड फाइनल पेमेंट देने में की देरी

एडटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) की वित्तीय मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। कंपनी ने एक बार फिर से अपने निकाले किए गए कर्मचारियों को फुल-एंड-फाइनल पेमेंट देने में देरी की है। इससे पहले कंपनी इन कर्मचारियों के फुल-एंड-फाइनल पेमेंट की तारीख को सिंतबर से बढ़ाकर नवंबर किया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 3:20 PM
Byju's ने फिर निकाले गए कर्मचारियों का फुल-एंड फाइनल पेमेंट देने में की देरी
एडटेक स्टार्टअप Byju's इस समय नकदी संकट से जूझ रही है

एडटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) की वित्तीय मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। कंपनी ने एक बार फिर अपने निकाले गए कर्मचारियों को फुल-एंड-फाइनल पेमेंट देने में देरी की है। इससे पहले कंपनी ने इन कर्मचारियों के फुल-एंड-फाइनल पेमेंट की तारीख को सिंतबर से बढ़ाकर नवंबर किया था। मनीकंट्रोल ने Byju's के करीब 60 कर्मचारियों से संपर्क किया, जिन्हें नौकरी से निकाला गया है और उनका फुल-एंड-फाइनल पेमेंट मिलना अभी बाकी है। इन कर्मचारियो को 2023 के पहले 9 महीने के दौरान कंपनी में कई दौर की हुई छंटनी में निकाला गया था।

Byju's इस समय नकदी संकट से जूझ रही है। उसके सामने बकाया कर्ज के भुगतान की भी चुनौती है और लंबे समय से कंपनी की फंडिंग राउंड की योजना भी आगे नहीं बढ़ रही है। ऐसे में बायजूज ने अपने खर्चों को कम करने के लिए छंटनी की योजना बनाई थी।

करीब 48 पूर्व कर्मचारियों से हमें प्रतिक्रिया मिली, जिसमें से 40 ने कहा कि कंपनी ने अभी तक उनका पूरा और फाइनल पेमेंट नहीं किया है, जबकि इसे 17 नवंबर तक देने का वादा किया गया था। वहीं 8 पूर्व कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें राशि मिल गई है, लेकिन उनमें से भी दो-तिहाई का कहना था कि उन्हें वेरिएबल पे या इनसेंटिव्स नहीं मिला है। बायजूज ने खबर लिखे जाने के समय तक मनीकंट्रोल के भेजे सवालों का जवाब नहीं दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें