Get App

Byju's: लोन चुकाने के लिए बायजूज बेच सकती है यह अमेरिकी यूनिट, ₹3,300 करोड़ में चल रही बात

देश की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजज (Byju's) अपनी अमेरिकी यूनिट 'एपिक क्रिएशंस इंक (Epic! Creations Inc)' को बेचने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके लिए जोफ्रे कैपिटल लिमिटेड (Joffre Capital Ltd) से बातचीत कर रही है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की मानें तो यह डील करीब 40 करोड़ डॉलर (करीब 3,329 करोड़ डॉलर) में हो सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 5:00 PM
Byju's: लोन चुकाने के लिए बायजूज बेच सकती है यह अमेरिकी यूनिट, ₹3,300 करोड़ में चल रही बात
Byju's ने साल 2021 में 50 करोड़ डॉलर की एक डील में 'Epic' को खरीदा था

देश की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजज (Byju's) अपनी अमेरिकी यूनिट 'एपिक क्रिएशंस इंक (Epic! Creations Inc)' को बेचने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके लिए जोफ्रे कैपिटल लिमिटेड (Joffre Capital Ltd) से बातचीत कर रही है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की मानें तो यह डील करीब 40 करोड़ डॉलर (करीब 3,329 करोड़ डॉलर) में हो सकती है। एपिक क्रिएशंस, बच्चों के लिए एक डिजिटल रीडिंग प्लेटफॉर्म है। मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि एपिक क्रिएशंस की बिक्री से बायजूज को अपने 1.2 अरब डॉलर के विवादित लोन को चुकाने के लिए पैसे जुटाने में मदद मिल सकती है।

ब्लूमबर्ग ने सूत्रों से बताया कि डुओलिंगो इंक (Duolingo Inc) जैसे कुछ अन्य फर्मों ने एपिक क्रिएशंस को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

बता दें कि बायजूज और उसके लेनदारों के बीच टर्म लोन पर ब्याज भुगतान में चूक को लेकर विवाद चल रहा है। बायजूज ने कोरोना महामारी के दौरान ग्लोबल लेवल पर आक्रामक तरीके से खुद के विस्तार के लिए यह लोन लिया था। कंपनी ने हाल ही में लेनदारों को एसेट्स बिक्री के जरिए छह महीने से भी कम समय में पूरे 1.2 अरब डॉलर के लोन भुगतान करने के लिए एक रिस्ट्रक्चर का प्रस्ताव दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें