Byju's News: मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (MCA) की जांच इकाई के रीजनल निदेशक ने दिग्गज एडुटेक कंपनी बायजूज (Byju's) पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की है। सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी आज 14 मार्च को सूत्रों के हवाले से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक रीजनल डायरेक्टर ने बायजूज पर कंपनी एक्ट के एक दर्जन से अधिक नियमों के उल्लंघन और वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। हालांकि मिनिस्ट्री ने अभी इस रिपोर्ट को पूरा पढ़ा नहीं है और इसे पूरा पढ़कर एनालिसिस के बाद मिनिस्ट्री यह फैसला करेगी कि इस मामले में आगे जांच करनी है या नहीं।
