Get App

Byju's को मौजूदा निवेशकों से मिली 2,000 करोड़ रुपये की फंडिंग, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी किया निवेश

एडटेक सेक्टर की यूनिकॉर्न बायजू (Byju's) ने अपने मौजूदा निवेशकों से एक नए फडिंग राउंड के तहत 25 करोड़ डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपये) की रकम जुटाई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 2:58 PM
Byju's को मौजूदा निवेशकों से मिली 2,000 करोड़ रुपये की फंडिंग, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी किया निवेश
Byju's ने यह फंडिंग 22 अरब डॉलर के सपाट वैल्यूएशन पर जुटाई है

एडटेक सेक्टर की यूनिकॉर्न बायजू (Byju's) ने अपने मौजूदा निवेशकों से एक नए फडिंग राउंड के तहत 25 करोड़ डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपये) की रकम जुटाई है। इन मौजूदा निवेशकों में कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) भी शामिल है। कंपनी ने यह फंडिंग 22 अरब डॉलर के सपाट वैल्यूएशन पर जुटाई है। Byju's की तरफ से फंडिंग जुटाने की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिनों पहले ही उसने अपने 2,500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का योजना ऐलान किया है।

Byju's की फंडिग जुटाने की योजना से सीधे वाकिफ एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि पिछले महीने कंपनी के वित्तीय नतीजे आने के बाद नए निवेशकों ने 11 से 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंडिंग का ऑफर दिया था, लेकिन कंपनी ने इस वैल्यूएशन पर पैसे नहीं जुटाए।

सूत्र ने बताया कि पिछले 12 महीनों के दौरान, बायजू के शेयरों की सेकेंडरी बिक्री 16 अरब डॉलर से 17 अरब डॉलर के बीच के वैल्यूएशन पर हुई है। जबकि कंपनी की सभी प्राइमरी इस साल मार्च से अब तक 22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर हुई है। उन्होंने बताया कि इस राउंड के दौरान 25 करोड़ डॉलर से अधिक प्राइमरी में जुटाए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें