Byju's ने टीवी मोहनदास पई और रजनीश कुमार को एडवाइजरी बोर्ड में किया शामिल, सीईओ को देंगे सलाह

एडटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) ने अपनी नई बोर्ड एडवाइजरी कमिटी के सदस्यों के तौर पर टीवी मोहनदास पई (TV Mohandas Pai) और रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) को शामिल किया है। टीवी मोहनदास पई इस स्टार्टअप के शुरुआती निवेशकों में हैं, जिन्होंने आरिन कैपिटल (Aarin Capital) के जरिए इसमें निवेश किया था। वहीं रजनीश कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन हैं

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 7:12 PM
टीवी मोहनदास पई, बायजूज के शुरुआती निवेशकों में से एक हैं

एडटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) ने अपनी नई बोर्ड एडवाइजरी कमिटी के सदस्यों के तौर पर टीवी मोहनदास पई (TV Mohandas Pai) और रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) को शामिल किया है। टीवी मोहनदास पई इस स्टार्टअप के शुरुआती निवेशकों में से एक हैं, जिन्होंने आरिन कैपिटल (Aarin Capital) के जरिए इसमें निवेश किया था। वहीं रजनीश कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और भारतपे के मौजूदा चेयरमैन हैं। बायजूज ने कुछ दिनों पहले ही बोर्ड एडवाइजरी कमिटी को गठन किया था, जिसका काम कारोबार से जुड़े अहम मामलों में कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्र (Byju Raveendran) को सलाह और मार्गदर्शन देना होगा।

बता दें कि बायजूज सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक स्टार्टअप है। कंपनी ने गुरुवार 13 जुलाई को एक बयान में कहा कि रवींद्रन ने पई और कुमार को डवाइजरी कमिटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने इस भूमिका को स्वीकार कर लिया। कंपनी ने कहा कि दोनों भविष्य में रवींद्रन और उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का अहम मामलों में मार्गदर्शन करेंगे।

इस मौके पर टीवी मोहनदास पई ने एक बयान में "बायजू और दिव्या सबसे प्रभावशाली आंत्रप्रेन्योर्स में से एक हैं। मैंने इनके साथ पहले भी काम किया है। मेरी उनसे पहली मुलाकात करीब एक दशक पहले हुई थी। उसके बाद से वह पूरी दुनिया की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बना चुके हैं और यह भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में से भी एक है। मुझे उनमें इस स्टार्टअप को एक सफल कॉरपोरेशन बनाने और मार्केट लीडर बनने की भूख दिखाई देती है।"


यह भी पढ़ें- Market outlook: 19400 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी, जानिए 14 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

बायजू रवींद्र ने पिछले हफ्ते शेयरधारकों की एक असाधारण जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई थी। इस मीटिंज में उन्होंने अहम मुद्दों पर सीईओ को सलाह देने के लिए एक एडवाइजरी कमिटी बनाने का प्रस्ताव रखा था। यह बैठक कंपनी के 3 प्रमुख डायरेक्टरों और ऑडिटर के इस्तीफे के बाद बुलाया गया था। बैठक में बायजू रवींद्रन ने बताया कि कंपनी एक बोर्ड एडवाइजरी कमेटी (BAC) का गठन करेगी।

यह कमेटी बायजूज के लिए उचित बोर्ड स्ट्रक्चर और गवर्नेंस सिस्टम को लेकर सीईओ को सलाह देगी और उनका मार्गदर्शन करेगी। रवींद्रन ने कहा, "BAC एक वर्किंग ग्रुप के रूप में काम करेगा, इसमें विविध कॉरपोरेट सेक्टर में अनुभव रखने वाले स्वतंत्र डायरेक्टर्स शामिल होंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।