एडटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) ने अपनी नई बोर्ड एडवाइजरी कमिटी के सदस्यों के तौर पर टीवी मोहनदास पई (TV Mohandas Pai) और रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) को शामिल किया है। टीवी मोहनदास पई इस स्टार्टअप के शुरुआती निवेशकों में से एक हैं, जिन्होंने आरिन कैपिटल (Aarin Capital) के जरिए इसमें निवेश किया था। वहीं रजनीश कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और भारतपे के मौजूदा चेयरमैन हैं। बायजूज ने कुछ दिनों पहले ही बोर्ड एडवाइजरी कमिटी को गठन किया था, जिसका काम कारोबार से जुड़े अहम मामलों में कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्र (Byju Raveendran) को सलाह और मार्गदर्शन देना होगा।
