देश की प्रमुख स्टार्टअप बायजूज (Byju’s) पिछले कुछ साल में खरीदी गई सभी एसेट्स की रणनीतिक समीक्षा करेगी। मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल (Moneycontrol) को बताया कि कंपनी का इरादा अपनी सभी नॉन-कोर एसेट्स की बिक्री कर प्रॉफिट वाले और कोर सेगमेंट पर फोकस करना है। Byju's के पास 30 से भी ज्यादा सब्सिडियरी हैं और कंपनी अब के-12 (किंडरगार्टन से 12वीं तक), टेस्ट की तैयारी, के-12 के लिए ऑफलाइन कोचिंग आदि सेगमेंट पर फोकस कर रही है।
