नकदी की कमी से जूझ रहे हाइपरलोकल डिलीवरी स्टार्टअप Dunzo का घाटा वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 1,802 करोड़ रुपये हो गया। यह इससे पहले के वित्त वर्ष 2022 में हुए घाटे की तुलना में 288 प्रतिशत अधिक है। खर्चों में लगभग चार गुना वृद्धि के कारण Dunzo को वित्त वर्ष 2022 में 464 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में स्टार्टअप का कुल खर्च सालाना आधार पर 4 गुना बढ़कर 2,054 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022 में Dunzo ने 532 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जो मुख्य रूप से विज्ञापन खर्च में उछाल के कारण था।
