नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप डंजो (Dunzo), खर्चों को कम करने के लिए अपने बेंगलुरु के ऑफिस को खाली कर रही है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ कबीर विश्वास (Kabeer Biswas) ने 15 सितंबर को एक टाउनहॉल में कर्मचारियों को यह जानकारी दी। यह ऑफिस अब तक Dunzo को हेडक्वार्टर रहा है और यह बेंगलुरु के विंड टनल रोड पर है। Dunzo पिछले कुछ समय से नकदी संकट से जूझ रही है और इसके चलते कर्मचारियों की सैलरी में भी देरी हुई है।
