स्टार्टअप इकोसिस्टम में छंटनी जारी, अब Cashfree ने करीब 80 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Cashfree Layoffs: ऑनलाइन पेमेंट सर्विस मुहैया कराने वाले कंपनी कैशफ्री (Cashfree) ने करीब अपने करीब 60 से 80 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने छंटनी के पीछे ऑर्गनाइजेशन में रिस्ट्रक्चरिंग को हवाला दिया है। यह छंटनी पिछले कुछ हफ्तों में हुई है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 9:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले कुछ सालों में Cashfree में हुई यह पहली छंटनी है

Cashfree Layoffs: ऑनलाइन पेमेंट सर्विस मुहैया कराने वाले कंपनी कैशफ्री (Cashfree) ने करीब अपने करीब 60 से 80 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने छंटनी के पीछे ऑर्गनाइजेशन में रिस्ट्रक्चरिंग को हवाला दिया है। यह छंटनी पिछले कुछ हफ्तों में हुई है। इसके साथ ही बेंगलुरु मुख्यालय वाली कैशफ्री उन स्टार्टअप्स की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने पिछले एक साल से फंडिंग की किल्लत के बीच अपनी लागत को घटाने के लिए छंटनी का सहारा लिया है। पिछले कुछ सालों में Cashfree में हुई यह पहली छंटनी है।

कैशफ्री ने CNBC-TV18 को भेजे एक बयान में बताया, "कारोबार के मानक नियमों के तहत कैशफ्री पेमेंट्स नियमित अतंराल पर अपने प्रदर्शन और प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करती है। कंपनी ने विभिन्न पदों और उसके जुड़ी भूमिकाओं का नए सिरे से मूल्याकंन किया है, जिसके बाद कई टीमों के कर्मचारियों एक पद से दूसरे पद पर भेजा गया है। साथ ही इस दौरान कुछ कर्मचारियों को कंपनी से जाने के लिए कहा गया है।"

कैशफ्री ने आगे कहा, "इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी के करीब 6 से 8 फीसदी कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।" यानी कंपनी ने अपने 6 से 8 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है।


यह भी पढ़ें- Infosys ने Q3 में सिर्फ 1,627 लोगों को दी नौकरियां, 9 तिमाहियों में सबसे कम, लेकिन जॉब छोड़ने की दर घटी

इस घटनाक्रम को सबसे पहले इकनॉमिक टाइम्स ने रिपोर्ट किया था। रिपोर्ट में कहा गया था कंपनी ने लागत घटाने के उपायों के तौर अपने 100 से 150 कर्मचारियों की छंटनी की है। कैशफ्री ने अपने सेल्स से लेकर मर्चेंट ऑनबोर्डिंग तक कई टीमों में कर्मचारियों की संख्या घटाई है।

फंडिंग की किल्लत के बीच पिछले 6 से 8 महीनों में छंटनी का सहारा लेने वाले स्टार्टअप्स की एक पूरी लंबी लिस्ट है। इस लिस्ट में बायजूस, अनएकेडमी, इरुडिटस, लीड, स्विगी, ओला, डेलीहंट, उड़ान, चार्जबी, कार्स24, मीशो और वेदांतु आदि शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।