Cred ने 6.2 अरब डॉलर वैल्युएशन पर जुटाए 8 करोड़ डॉलर, सिंगापुर के वेल्थ फंड GIC सहित कई इनवेस्टर्स ने किया निवेश

मनीकंट्रोल के एक अनुमान के मुताबिक, कुनाल शाह (Kunal Shah) की अगुआई वाली कंपनी ने लगभग 6.22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर यह फंड जुटाया है। इस वैल्यूएशन की गणना डॉलर की तुलना में रुपये के पिछले क्लोजिंग प्राइस के आधार पर की गई है

अपडेटेड Jun 10, 2022 पर 9:36 AM
कुनाल शाह, फाउंडर और सीईओ, क्रेड

Fintech unicorn Cred : क्रेडिट कार्ड पेमेंट प्लेटफॉर्म क्रेड ने अपने सीरीज एफ फंडिंग राउंड के तहत 8 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल की है। यह निवेश कंपनी के मौजूदा इनवेस्टर्स के साथ मिलकर सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी (GIC) ने किया है। कंपनी की कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) में दी गई फाइलिंग में यह जानकारी सामने आई है।

मनीकंट्रोल के एक अनुमान के मुताबिक, कुनाल शाह (Kunal Shah) की अगुआई वाली कंपनी ने लगभग 6.22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर यह फंड जुटाया है। इस वैल्यूएशन की गणना डॉलर की तुलना में रुपये के पिछले क्लोजिंग प्राइस के आधार पर की गई है।

ये इनवेस्टर्स भी शामिल हुए फंडिंग में


मौजूदा निवेशकों Tiger Global, Sofina Ventures, Alpha Wave Ventures और DF International ने भी इस फंडिंग राउंड में भाग लिया है। रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चलता है कि क्रेड अपने सीरीज एफ फंडिंग राउंड के तहत ज्यादा फंड जुटा सकती है।

मनीकंट्रोल ने फरवरी में खबर दी थी कि फिनटेक कंपनी 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर 30 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही है।

Rakesh Jhunjhunwala Share : 4 रुपये के शेयर ने 20 साल में दिया 53,000% का तगड़ा रिटर्न, आज 2,138 रुपये है कीमत

इस राउंड में 14 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

Cred ने एक बयान में कहा कि वह सीरीज एफ फंडिंग के तहत पैसा जुटाने जा रही है, जिसमें कंपनी की वैल्यूएशन 6.4 अरब डॉलर आंकी जाएगी। फिनटेक यूनिकॉर्न ने कहा कि उसकी इस राउंड में जीआईसी की अगुआई में 14 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है, जिसमें मौजूदा इनवेस्टर्स Sofina, Tiger Global, FalconEdge और Dragoneer भी शामिल होंगे। क्रेड ने ज्यादा डिटेल दिए बिना कहा कि इसका एक सेकेंडरी कम्पोनेंट भी होगा।

इस ट्रांजेक्शन के तहत, क्रेड ने 617 करोड़ रुपये (7.925 करोड़ डॉलर) कैश में 1,47,746 रुपये के प्रीमियम पर 100 रुपये के फेस वैल्यू के 42,308 सीरीज एफ कंपल्सरी कनवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर अलॉट किए हैं।

Oil India के शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न, 1 साल में आई 111% से अधिक की तेजी, जानिए अब क्या करें निवेशक?

रेगुलेटरी फाइलिंग्स के मुताबिक, कंपनी इस फंड को अपना बिजनेस बढ़ाने और दीर्घकालिक और अल्पकालिक जरूरतों के साथ ही भविष्य की ग्रोथ के लिए भी इस्तेमाल करेगी। साथ ही इससे सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य भी पूरे किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।